फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Skin infection spreading due to intense sunlight and heat, rashes appearing on the body

Basti News: तेज धूप व गर्मी से फैल रहा त्वचा संक्रमण, शरीर पर निकल रहे दाने

Fri, 01 May 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Skin infection spreading due to intense sunlight and heat, rashes appearing on the body
जिला अस्तपाल में बच्चे को देखते डॉक्टर।
बस्ती। भीषण गर्मी के बीच बच्चों में उल्टी-दस्त, बुखार और वायरल संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। धूप से एलर्जी होने पर बदन में संक्रमण फैल रहा है। दाने निकल रहे। प्रारंभिक जांच में घमौरिया निकल रहा है। बचाव के साथ दवा देकर मरीजों को घर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच बच्चों में बीमारियों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में उल्टी, दस्त और अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित बच्चों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। गंभीर स्थिति में आने वाले बच्चों को पीडियाट्रिक इंसेंटिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में भर्ती करना पड़ रहा है। गर्मी की मार झेल रहे मासूम बच्चों में वायरल डायरिया, निमोनिया और विभिन्न प्रकार के वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहे हैं। जिला अस्पताल में ऐसे बच्चों की भीड़ उमड़ रही है, जिनके अभिभावक उन्हें उल्टी-दस्त, तेज बुखार, सर्दी और खांसी जैसे लक्षणों के साथ लेकर आ रहे हैं। इन बीमारियों के कारण बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ रहा है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज शुक्ल ने बताया कि अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को विशेष ख्याल रखें। उन्हें लू से बचाएं और दिनभर पानी पिलाते रहें। बताया कि धूप व गर्मी से एलर्जी होने से शरीर में कई तरह के इंफेक्शन देखने को मिल रहा है। बाकी में डायरिया, बुखार की शिकायत है। यह मौसम कई बीमारियों को लेकर साथ आ रहा है, ऐसे में बचाव जरूरी है। वहीं, जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को 801 मरीजों ने परामर्श लिया। अधिकांश मरीज मेडिसिन विभाग और बाल रोग विभाग के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed