फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Six people including a brother named in the assault on police personnel

Basti News: पुलिस कर्मियों से मारपीट में सगे भाई समेत छह नामजद

Wed, 18 Jun 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 18 Jun 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Six people including a brother named in the assault on police personnel
बनकटी। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के एकमा गांव में सोमवर को देर शाम सूचना पर पहुंचे डायल 112 के पुलिस कर्मियों से हाथापाई कर वर्दी फाड़ने के मामले में छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपियों में सगे भाई राजवंत, यशवंत, उसकी बहन, मां शामिल हैं। पीआरवी कांस्टेबल सुधीर कुमार यादव ने तहरीर दी। उधर, आरोपी माया देवी ने बिना महिला कांस्टेबल के घर में घुसकर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार को मुंडेरवा क्षेत्र भिटहवा नगरा बौडिहार चौराहे पर स्थित एक मोबाइल के दुकानदार ने डायल 112 पर फोन कर विवाद होने की सूचना दिया। पीआरवी के जवान कांस्टेबल सुधीर कुमार यादव व होमगार्ड धीरेंद्र पाल मौके पर पहुंच गये। इन लोगों ने दुकानदार से बात किया तो उसने बताया कि एकमा गाव निवासी रजवंत और यशवंत पुत्रगण तनई मेरे दुकान पर एक माह पहले मोबाइल बनवाए थे और पैसा नहीं दिए थे। सोमवार को पुनः मोबाइल की दुकान पर अभद्रता करने लगे तो उसने डायल 112 फोन किया। टीम आरोपियों के घर गई। आरोप है कि आरोपी रजवंत और यशवंत, उसकी मां माया देवी तथा उसकी दो बेटियां मारने को दौड़ा लिया। सीओ रुधौली ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवादश
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed