{"_id":"65341a8c792e05d47b0ff419","slug":"six-dengue-patients-found-four-admitted-basti-news-c-207-1-sgkp1006-6079-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डेेंगू के छह मरीज मिले, चार भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डेेंगू के छह मरीज मिले, चार भर्ती
Sun, 22 Oct 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। शनिवार को बुखार से पीड़ित होकर जिला अस्पताल पहुंचे करीब 24 मरीजों की डेंगू जांच हुई, जिसमें छह मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से चार भर्ती हुए हैं। जांच के बाद दो मरीज घर चले गए। लगातार दो दिन में 13 मरीज मिल चुके हैं। तेजी से पांव पसार रहे डेंगू को लेकरअधिकारी अब भी निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी नहीं दिखा रहे हैं।चिकित्सकों की मानें तो ग्रामीण इलाकों से डेंगू के अधिक मरीज आ रहे। गांव में सफाई न होने से तथा यहां वहां जल जमाव के चलते बीमारी फैल रही है। शनिवार को जिला अस्पताल में डेंगू के लक्षण दिखने पर 24 मरीजों की जांच कराई गई। जब रिपोर्ट आई तो उसमें से छह लोग डेंगू से पॉजिटिव मिले। फिजीशियन डॉ. अंकित चतुर्वेदी का कहना है कि सभी मरीज बुखार से पीड़ित थे। ओपीडी में जो मरीज आ रहे हैं डेंगू का संदेह होने पर जांच कराई जा रही है। प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. सुरेश चंद्र कौशल ने बताया कि चार मरीज को भर्ती किया गया है। शेष ओपीडी में परामर्श लेने के बाद घर चले गए थे। उनको ट्रेस कराने के लिए सीएमओ को रिपोर्ट भेजी गई है। बताया कि जिला अस्पताल में आठ बेस का डेंगू वार्ड बनाया गया है, वहां पूरी व्यवस्था है। स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि लगातार निगरानी बनाए रखें। सप्ताह के भीतर 17 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। जिले में अब डेंगू के केसबब 56 के पार पहुंच गया है।