{"_id":"636d378cfe9e1f3a4f483646","slug":"sister-dies-due-to-vehicle-accident-brother-serious-basti-news-gkp456879684","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट से बहन की मौत, भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट से बहन की मौत, भाई गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की चपेट से बहन की मौत, भाई गंभीर
महराजगंज/हर्रैया (बस्ती)। लखनऊ से गोरखपुर जा रहे स्कूटी सवार भाई-बहन हर्रैया फ्लाईओवर पर किसी वाहन की चपेट में आ गए। हादसा बुधवार की रात हुआ। हादसे में 30 वर्षीय बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल उसके चचेरे भाई को पुलिस और एनएचएआई की टीम ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
गोरखपुर शहर के कैंट थाने के मोहद्दीपुर मोहल्ले की रहने वाली ललिता निषाद (30) पुत्री बजरंगी लाल निषाद अपने चचेरे भाई आकाश निषाद (21) के साथ बुधवार रात लखनऊ से स्कूटी लेकर गोरखपुर जा रही थी। देर रात करीब डेढ़ बजे हर्रैया फ्लाई ओवर पर पीछे से किसी तेज रप्तार वाहन ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। घटना में ललिता का सिर उस वाहन के पहिये के नीचे आ गया।
ललिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आकाश निषाद बायीं तरफ गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन लेकर चालक भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने ललिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।