फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : SIR : 93% digitization complete

एसआईआर : 93 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा

Thu, 04 Dec 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 04 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : SIR : 93% digitization complete
डुमरियागंज। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के लिए डुमरियागंज तहसील प्रशासन ने ताकत झोंक दी है। अभी तक तहसील क्षेत्र में 3 लाख 86 हजार एसआईआर प्रपत्र की फीडिंग और डिजिटाइजेशन हो चुका है।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार ने एसआईआर कार्य को समय से पूर्ण कराने के लिए तहसील क्षेत्र के बीएलओ, सुपरवाइजर, सेक्टर अफसर के साथ-साथ अन्य विभागों के कर्मचारियों व तीनों नगर पंचायतों के कर्मियों को भी लगाया गया है। बृहस्पतिवार की शाम तक 93 प्रतिशत यानी 3 लाख 86 हजार फॉर्म की मैपिंग डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। एसडीएम ने बताया कि एसआईआर का कार्य 11 दिसंबर तक पूरा करने की जिम्मेदारी बीएलओ को सौंपी गई है। लगभग सभी विभागों के सरकारी कर्मचारियों को इस अभियान में लगाया गया है।
विज्ञापन

बीएलओ एकत्रित कर रहे एसआईआर प्रपत्र : एसआईआर कार्य में सभी कर्मियों को कार्य में उतारने के बाद अब बीएलओ घर-घर जाकर फार्म संग्रह कर रहे हैं। कार्य को समय से पूर्ण कराने के लिए प्रत्येक बीएलओ के साथ एक सहायक कर्मी भी तैनात किया गया है जो घर-घर से फॉर्म एकत्र करने में सहयोग कर रहा है। एसडीएम ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें और समय रहते अपना फाॅर्म बीएलओ को सौंप दें ताकि यह महत्वपूर्ण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed