{"_id":"65fea29c4965dc49500a8101","slug":"sick-old-man-dies-after-dispute-basti-news-c-207-1-sgkp1002-113565-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विवाद के बाद बीमार वृद्ध की मौत, पुलिस ने कब्जे में लिया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विवाद के बाद बीमार वृद्ध की मौत, पुलिस ने कब्जे में लिया शव
Sat, 23 Mar 2024 03:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 23 Mar 2024 03:06 PM IST
विज्ञापन
दुबौलिया। बैरागल गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम वाद-विवाद के बाद करीब तीन घंटे बाद घर पर मौजूद 82 वर्षीय बीमार वृद्ध की मौत हो गई। पुत्र की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, बैरागल गांव निवासी संतलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बृहस्पतिवार को वह मवेशी चराने गया था। घर पर बेटी खुशबू (16) व पिता राजाराम मौजूद थे। पिता की तबीयत खराब चल रही थी। कैली अस्पताल से इलाज चल रहा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के शाहुल व संजय उसके घर आकर वाद-विवाद करने लगे। उन लोगों के चले जाने के तीन घंटे बाद पिता की मौत हो गई। थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संवाद