{"_id":"6591adaeba23bf9b7a0db799","slug":"shri-rams-call-to-everyone-awadhs-akshat-is-reaching-every-home-basti-news-c-7-1-gkp1032-417689-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जन-जन को है श्रीराम का बुलावा, घर-घर पहुंच रहा अवध का अक्षत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जन-जन को है श्रीराम का बुलावा, घर-घर पहुंच रहा अवध का अक्षत
Sun, 31 Dec 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। जन-जन को श्रीराम का बुलावा है। अवध का अक्षत घर-घर पहुंचने लगा है। त्रेतायुग की याद ताजा हो रही है। घर, पास-पड़ोस व चौक-चौराहों पर चर्चा सिर्फ राम की है। गुरु वशिष्ठ की नगरी बस्ती भी अयोध्या की दिव्यता और भव्यता को देख हिलोरे ले रही है।
शहर व गांव हर जगह राम नाम की गूंज है। प्रभु श्रीराम के विग्रह प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता लिए भगवाधारी जिधर निकल रहे हैं राम नाम का उद्घोष हो रहा है। न्योता में जन-जन को हल्दी व अक्षत मिल रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचने का अनुरोध लोग कर रहे हैं। राम का यह बुलावा हर कोई ह्दय में उतार रहा है। 500 साल के लंबे काल खंड के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। यहां 22 जनवरी को राम लला अपने विग्रह में विराजेंगे।
श्रीराम विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव शुरू हो गया है। इस माहौल में राम का बुलावा भला कौन नहीं स्वीकार करेगा। जगह-जगह लोग इस यात्रा से जुड़ते जा रहे हैं। पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी राम का न्योता पाकर निहाल हो रहे हैं। हो भी क्यों न जब बगल की अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्भव का साक्षी बनने का अवसर सभी के लिए है। बस्ती के लिए यह पहला सौभाग्य नहीं है। त्रेताकाल में प्रभु श्रीराम के प्राकट्य से जुड़ी कथा भी बिना बस्ती के पूरी नहीं होती है। चक्रवती सम्राट महाराजा दशरथ ने पुत्र कामेष्टि यज्ञ बस्ती के मख धाम में मनवर नदी के तट पर कराया था। इसे गुरु वशिष्ठ की तपोभूमि होने का सौभाग्य प्राप्त है। जहां गुरु के आश्रम में प्रभु श्रीराम समेत चारों भाइयों ने शिक्षा दीक्षा प्राप्त की थी।
विज्ञापन
...
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने भेजा न्योता में हल्दी-अक्षत
अयोध्या में श्रीरामलला के भव्य मंदिर के निर्माण की मुख्य किरदार की भूमिका निभाने वाले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की ओर से बस्ती वासियों को न्योता में हल्दी व अक्षत भेजा गया है। आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, भाजपा समेत अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओंं को अलग-अलग क्षेत्र में घर-घर न्योता पहुंचाने का दायित्व मिला है। इसका नाम दिया गया है श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण।
...
राम भक्तों का फिर उमड़ेगा सैलाब
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लोकार्पण महोत्सव पर बस्ती से फिर राम भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। इसकी पृष्ठिभूमि तैयार होने लगी है। हिंदूवादी संगठनों ने गृह संपर्क अभियान छेड़ा है। आरएसएस के कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता सिद्धार्थ शंकर मिश्र कहते हैं कि जन-जन को राम का न्योता पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। उम्मीद है कि श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को प्रत्येक घर से राम भक्त अयोध्या पहुंचेंगे। यह अब तक का सबसे बड़ा उत्सव साबित होगा। हम सभी इसके साक्षी बनेंगे।