फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   showed off.

ट्रांसफार्मर बदलने के लिए उपकेंद्र पर प्रदर्शन

Sun, 04 Aug 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
showed off.
मुंडेरवा विद्युत उपकेंद्र पर धरना देते ग्रामीण। - फोटो : BASTI
नया ट्रांसफार्मर फुंकने पर भड़के उपभोक्ता
विज्ञापन

मुंडेरवा। लगाते ही ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो जाने से गुस्साए किठिऊरी के उपभोक्ताओं ने रविवार को विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची मुंडेरवा पुलिस के हस्तक्षेप पर ट्रांसफार्मर बदले जाने का आश्वसन निगम के अधिकारियों ने दिया तो लोग शांत हुए।

किठिऊरी ग्राम सभा का 64 केवीए का ट्रासफॉर्मर 30 जुलाई को जल गया था। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इसे बदलने के लिए चंदा लगाकर विद्युत निगम के कर्मियों को दिया। इसके बाद ट्रांसफार्मर लगाया लेकिन जैसे ही शनिवार को आपूर्ति बहाल हुई ट्रांसफार्मर फिर जल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि निगम के अवर अभियंता एक तो यहां रहते नहीं दूसरे उनका सीयूजी मोबाइल भी रिसीव नहीं होता है। उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि बिना सुविधा शुल्क के कोई ट्रांसफार्मर बदला नहीं जाता है। प्रदर्शन की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों को हालात से अवगत कराया। विद्युत निगम के अधिकारी ने ग्रामीणों की मांग मान ली। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया। इस मौके पर लव कुश, प्रधान प्रतिनिधि मोनू चौधरी, शिवम भट्ट, अनूप भट्ट, सभाजीत भट्ट, हर्षित भट्ट, अविनाश भट्ट, नारायण देव भटृ, शुभम, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed