फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Show cause notice to 14 officers including BSA

Basti News: बीएसए समेत 14 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Fri, 23 Jun 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 23 Jun 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to 14 officers including BSA
बस्ती। आईजीआरएस पोर्टल के मामलों को निपटाने में लापरवाही बरतने तथा गुणवत्ताविहीन निपटारे को लेकर प्रशासन ने तेवर सख्त कर लिया है। एडीएम कमलेश चंद्र ने इस मामले में बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति सहित 14 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन सभी से तीन दिन में स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश एडीएम ने दिया है।
विज्ञापन


एडीएम बृहस्पतिवार को आईजीआरएस के मामलों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान बीएसए के दो, प्रभारी चिकित्साधिकारी गौर के दो, परशुरामपुर व रामनगर के एक-एक मामले के अलावा बंदोबस्त अधिकारी का दो, ईओ मुंडेरवा, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक निदेशक रेशम, सहायक महानिरीक्षक निबंधन, सहायक विकास अधिकारी पंचायती राज बस्ती व रामनगर का एक एक मामला डिफाल्टर श्रेणी में है। इन स्थितियों को गंभीर मानते हुए एडीएम ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


एडीएम ने बताया कि आईजीआरएस के डिफाल्टर मामलों को लेकर शासन सख्त है। ऐसे मामलों को निपटाने में लापरवाही व गुणवत्ता विहीन निस्तारण के कारण जिले की रैंकिंग खराब हो रही है। ऐसे में सभी 14 अधिकारियों को नोटिस जारी की गई है। इन सभी को स्वयं उपस्थित होकर तीन दिन में स्पष्टीकरण देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed