फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shortage of life saving medicines at Jan Aushadhi centers

Basti News: जन औषधि केंद्रों पर जीवन रक्षक दवाओं का टोटा

Sat, 18 May 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 18 May 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Shortage of life saving medicines at Jan Aushadhi centers
दवा न मिलने से लौट रहे हैं मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में तीन जनऔषधि केंद्र हैं, मगर यहां दवाओं का टोटा है। जीवन रक्षक दवाएं नहीं मिलती हैं। सामान्य दवाओं के लिए भी भटकना पड़ता है। केंद्रों पर तीन माह से जरूरी दवाएं नहीं थीं। दो दिन पहले कुछ दवाएं मिली हैं, मगर अस्थमा व बच्चों की बीमारियों की दवा नहीं है।
शहर के तीनों सरकारी अस्पतालों में जनऔषधि केंद्र स्थापित किए गए हैं। हालांंकि, डॉक्टर यहां की दवाएं कम लिखते हैं, मगर जो दवाएं लिखी भी जाती हैं उनका मिलना तय नहीं होता। दो दिन पहले तक यही हाल था, मगर बुधवार को कुछ दवाएं केंद्रों को मिल गईं। संचालकों को उम्मीद है कि जल्द ही बच्चों की बीमारियों में प्रयोग होने वाली व अस्थमा की दवा मिल जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कहना है कि जन औषधि केंद्र पर दवाएं है या नहीं, इसका पता नहीं चल पाता है। एक बार मरीज दिखाने आए और उसके बाद फिर दवा बदलवाने आए यह संभव नहीं है। ऐसे में जो दवाएं अस्पताल में हैं, उसे ही लिखा जाता है। यदि कोई ऐसी दवा जो यहां है नहीं और मरीज को देना जरूरी है तो उसे बाहर से लेने की सलाह दी जाती है। जन औषधि केंद्रों को और समृद्धिशाली बनानेककी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनऔषधि केंद्र के संचालकों ने कहा कि दवा के लिए बहुत दिक्कत उठानी पड़ती है। आवश्यक दवाओं की आपूर्ति में लंबा समय बीत जाता है। कई बार इंडेंट भेजने के बाद सिफारिश करनी पड़ती है, तब यह दवाएं मिलती हैं। इससे मरीज यहां की दवा सस्ती होने के बाद भी डॉक्टर से लिखने को मना कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed