फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shortage of DAP, Congressmen marched on foot and submitted memorandum

Basti News: डीएपी की किल्लत, कांग्रेसियों ने पैदल मार्च कर सौंपा ज्ञापन

Fri, 08 Dec 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 08 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shortage of DAP, Congressmen marched on foot and submitted memorandum
जिले में डीएपी की किल्लत और मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेसी मुखर हो गए हैं। बृहस्पतिवार को पैदल मार्च कर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां कांग्रेसी डीएम को ज्ञापन सौंपने की जिद अड़े रहे, लेकिन वह अपने कक्ष से बाहर नहीं आए। बाद में राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू के आह्वान पर शास्त्री चौक पर कांग्रेसी एकत्र हुए। यहां से पैदल मार्च करते हुए लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए गए। डीएम अपने कक्ष मौजूद थे। कांग्रेसियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपने का जिद किया। मगर, वह बाहर नहीं आए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में 28 लाख की आबादी है। सभी के जिलाधिकारी एक ही हैं। आमजन एवं दलीय लोगों की समस्या न सुनना लोकतांत्रिक परंपरा का उल्लंघन है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में डीएपी उपलब्ध नहीं है। किसानों में हाहाकार मचा है। ऊपर से सरकार ने दाम भी बढ़ा दिया। प्रदेश सचिव देवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार एक तरफ किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करती है दूसरी ओर किसानों को अपने हक के लिए सड़कों पर संघर्ष करना पड़ रहा है। प्रवक्ता मो. रफीक खां ने कहा प्रदेश के हालात बहुत खराब हो चुके हैं। कानून व्यवस्था बदतर है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, गिरजेश पाल, बाबूराम सिंह, अशफाक आलम कुरैशी, साधूसरन आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed