{"_id":"6a5d24d7777090d38b02f16a","slug":"shortage-of-confirmed-tickets-on-express-trains-overcrowding-in-general-coaches-basti-news-c-207-1-bst1013-162680-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एक्सप्रेस ट्रेनों में कंफर्म टिकट का संकट, जनरल कोच में बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एक्सप्रेस ट्रेनों में कंफर्म टिकट का संकट, जनरल कोच में बढ़ी भीड़
विज्ञापन
सत्याग्रह एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रियों की रही जबरदस्त भीड़।संवाद
- फोटो : 1
बस्ती। महानगरों की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। तत्काल कोटे में भी सीट उपलब्ध नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में यात्री जनरल कोच में सफर करने को मजबूर हैं।
स्थिति यह है कि जनरल डिब्बों में खड़े होने तक की जगह नहीं बच रही और कई यात्री गेट पर खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं। सबसे अधिक भीड़ दिल्ली, मुंबई, जम्मूतवी, पंजाब और लुधियाना जाने वाली ट्रेनों में देखने को मिल रही है।
रेलवे प्रशासन ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए अप्रैल से कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, लेकिन इसके बावजूद नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों का दबाव कम नहीं हुआ है। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही सीट पाने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
कई बार ट्रेन में चढ़ने और सीट को लेकर विवाद की स्थिति बन जाती है, जिसमें रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी को हस्तक्षेप करना पड़ता है। वर्तमान में जम्मूतवी-अमरनाथ एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस और सत्याग्रह एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में 30 जुलाई तक कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं हैं।
इन ट्रेनों में लंबी वेटिंग सूची चल रही है, जिससे यात्रियों को मजबूरन जनरल कोच में यात्रा करनी पड़ रही है। पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सुमित कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों को बर्थ की उपलब्धता की जानकारी भी दी जाती है और कई स्पेशल ट्रेनों में अभी भी कंफर्म सीटें उपलब्ध हैं।