फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Short term course means employment guarantee

Basti News: शॉर्ट टर्म कोर्स यानी रोजगार की गारंटी

Thu, 17 Aug 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 17 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Short term course means employment guarantee
बस्ती। तकनीकी शिक्षा के जमाने में रोजगार के लिए युवा अब ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहते। कौशल विकास मिशन के तहत केंद्र सरकार की तरफ से संचालित शॉर्ट टर्म कोर्स युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। 12वीं उत्तीर्ण कर विद्यार्थी इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार आधुनिक जरूरतों के हिसाब से तमाम शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के तहत संचालित कर रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकतम तीन माह की अवधि के होते हैं। इनमें निशुल्क प्रशिक्षण के बाद युवाओं को शत प्रतिशत रोजगार की गारंटी भी दी जाती है। प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र के प्रबंधक जयशंकर मिश्रा बताते हैं कि कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, सिलाई मशीन ऑपरेटर, फिटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन आदि ट्रेडों में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निजी कंपनियों में उन्हें शुरुआती दौर में 12 से 18 हजार रुपये तक की मानदेय आसानी से मिल जाते हैं। बताते हैं कि दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, नोएडा, गुजरात, बेंगलुरु में प्रशिक्षुओं की मांग अधिक है। प्रशिक्षण शुरू होते ही कंपनियां संस्थान से संपर्क बनाने लगती हैं। संस्थान 2018 से अब तक करीब 3000 युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार दिला चुका है।
विज्ञापन


जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि शाॅर्ट टर्म कोर्स प्रशिक्षण का लाभ विद्यार्थी उठा सकते हैं। तमाम कंपनियों में भी शाॅर्ट टर्म कोर्स के बच्चों को रोजगार उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed