{"_id":"5e46e24b8ebc3ee5ae5a2459","slug":"sharm-chipa-ker-shaadi-ki-basti-news-gkp341120668","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म छिपा शादी की, विरोध पर दबाने लगा गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म छिपा शादी की, विरोध पर दबाने लगा गला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्म छिपा शादी की, विरोध पर दबाने लगा गला
बस्ती। जाति-धर्म छिपाकर शादी की असलियत सामने आने पर पति-पत्नी में ठन गई। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी का गला दबा दिया। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पति व तीन देवर के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र की पीड़िता की पहली शादी करीब दस साल पहले कोतवाली क्षेत्र के संतोष से हुई थी। उनके दो बच्चे भी हुए मगर कुछ ही साल बाद रिश्ता टूट गया। चार वर्ष बाद शहर में अकेले रह रही पीड़िता की मुलाकात सोनू उर्फ असलम से हुई। बाद में दोनों ने शादी कर ली।
महिला का आरोप है कि सोनू ने खुद को हिंदू बताकर शादी की और किराए के मकान में उसे रखा था। इस दौरान एक बच्चा भी हुआ जो अब एक वर्ष का हो चुका है। कुछ माह पहले जब सोनू उसे शहर के ही अपने निजी मकान पर ले गया तो पता चला वह हिंदू नहीं है। उसने इस पर आपत्ति की तो बीते दो फरवरी को पति ने जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया। कोतवाल रामपाल यादव का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।