फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sharda and Santosh won in 100 meter race

Basti News: 100 मीटर दौड़ में शारदा और संतोष ने मारी बाजी

Fri, 20 Dec 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 20 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sharda and Santosh won in 100 meter race
कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन यशोदा देवी बालिका इंटर कॉलेज सल्टौआ गोपालपुर में बृहस्पतिवार को किया गया। 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में यशोदा और बालक वर्ग में संतोष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रुधौली विधानसभा के पूर्व विधायक अनूप कुमार पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रतिभा को निखारने का अच्छा मौका मिलता है। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में शारदा प्रथम, नाजिया द्वितीय और तृप्ति तृतीय स्थान रहीं।
विज्ञापन

बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में संतोष कुमार प्रथम ,विजयभान द्वितीय और मुकेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में धीरज प्रथम, संतोष द्वितीय व विजय भान तृतीय स्थान पर रहे इसके अलावा प्रतियोगिता में बैडमिंटन, जूडो, फुटबॉल, वालीबॉल, एथलेटिक्स सहित कई अन्य प्रतियोगिताएं भी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बस्ती सदर दीपेंद्र सिंह रहे। इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य साधना पांडेय ने विजयी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चंद्र मौल पांडे,शिवांश पांडे,दर्शन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed