फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shanti feast of an abandoned elderly woman tomorrow

Basti News: लावारिस मिली बुजुर्ग महिला का शांतिभोज कल, वृद्धाश्रम में भी भोज

Tue, 14 May 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 14 May 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shanti feast of an abandoned elderly woman tomorrow
चार साल तक सेवा करने के बाद किया गया था अंतिम संस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लावारिस महिला का मां की तरह सेवा करने और बेटे की तरह अंतिम संस्कार करने वाले समाजसेवी उसका विधि-विधान से ब्रह्मभोज करने की तैयारी में जुटे हैं। 15 मई बुधवार को तेरहवीं पर अमहट पुराने पुल के सामने शाम पांच बजे श्रद्धांजलि सभा एवं शांतिभोज का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब एक हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही वृद्धाश्रम में दोपहर एक बजे भोज की तैयारी है।
भाजपा नगर अध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि इसमें उनके कई शुभचिंतक व शहर के समाजसेवी भरपूर मदद और सहभागिता निभा रहे हैं। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान देवरिया की लक्ष्मी देवी अमहट चुंगी के पास भूखी-प्यासी मिली थी। उसकी हालत देखकर एक सिपाही ने स्थानीय सभासद कृष्ण कुमार उर्फ मोनू पांडेय को सूचित किया कि भूखी-प्यासी महिला चुंगीघर में पड़ी हुई है।
विज्ञापन

अपने छोटे भाई भाजपा नेता आलोक पांडेय, विजय पांडेय मुरली, अनिकेत पांडेय के साथ वह गए और भोजन-पानी का प्रबंध किए। चार साल तक सब लोगों ने उसकी परिवार की तरह देखभाल की। पिछले हफ्ते उसकी मृत्यु होने पर लोगों ने उसका विधि-विधान से उसका अंतिम संस्कार किया था। पंडितों की सलाह पर बुधवार को उसकी तेरहवी पर ब्रह्मभोज किया जाएगा। इस पुनीत कार्य में भरत सिंह, शौर्य प्रताप सिंह, विवेक पांडेय लालन, अरविंद श्रीवास्तव गोला, डा. रघुवर पांडेय, पुनीत पांडेय, संकट हरण पांडेय, कमलेश यादव, अतुल भट्ट, सचिन सिंह आदि का सराहनीय योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed