फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Seventh-grade student Ananya became the station head for a day, and Pink Samadhan Diwas was organised under her leadership.

Basti News: सातवीं की छात्रा अनन्या बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष, उनके नेतृत्व में लगा पिंक समाधान दिवस

Sun, 18 Oct 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Seventh-grade student Ananya became the station head for a day, and Pink Samadhan Diwas was organised under her leadership.
एक दिन की थानाध्यक्ष बनी अनन्या ​थाने में की जनसनुवाई स्रोत पुलिस - फोटो : shiv tripathi
बस्ती। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत शनिवार को छावनी थाने में कक्षा सात की छात्रा अनन्या को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाया गया। उनके नेतृत्व में पिंक थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें अपने अधिकारों व महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, जितियापुर-छावनी की छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें थानाध्यक्ष के दायित्वों, पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। छात्राओं को साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं, पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच और मानव तस्करी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

साथ ही नए आपराधिक कानूनों, मोबाइल के फायदे व नुकसान, नशे के दुष्प्रभाव और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया। छात्राओं ने थाना प्रभारी कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, आईजीआरएस डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, जीडी कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क और महिला व पुरुष बंदीगृह का भ्रमण किया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें महिला सुरक्षा, नारी सम्मान और स्वावलंबन के बारे में जानकारी दी। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश, एएसपी श्यामकांत के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed