फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Seven people hit by an uncontrollable car, woman died

बेकाबू कार की चपेट में आए सात लोग, महिला की मौत

Wed, 09 Jun 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Seven people hit by an uncontrollable car, woman died
बेकाबू कार की चपेट में आए सात लोग, महिला की मौत
विज्ञापन

छावनी। रामजानकी तिराहे के पास फोरलेन पर किनारे खड़े तीन बच्चों, दो महिलाओं सहित सात लोग तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर घायल हो गए। इस हादसे में घायल पांच लोग एक ही परिवार के हैं। सभी को गंभीर हालत में एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया भेजा गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना स्थल पर दो बाइक भी कार की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
फोरलेन पर बस्ती की तरफ तेज रफ्तार से जा रही काले रंग की कार बुधवार को दिन में साढ़े दस बजे के करीब रामजानकी तिराहे के पास पहुंची। वहां लखनऊ से आकर बस से उतरने के बाद गांव जाने के लिए सड़क के किनारे खड़े छावनी थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ कला गांव निवासी राधेश्याम (40) उनकी पत्नी रोहिणी (38) तथा पुत्र बबुआ (4), कृष्णा (7), हर्षित (10) के अलावा कुछ ही दूरी पर खड़े एक अन्य युवक तथा एक महिला को चपेट में लेते हुए कार निकल गई। इस हादसे में सभी को गंभीर चोटें आई हैं। राधेश्याम के तीनों बच्चों को घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीएचसी हर्रैया के लिए रेफर कर दिया गया। बाकी अन्य घायलों को पुलिस ने एनएचएआई की एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। बाद में सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। उनमें से रोहिणी की मौत हो गई। घटना स्थल पर कार से क्षतिग्रस्त दो बाइक को पुलिस ने कब्जे में लिया है। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताता कि अभी कार पकड़ में नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी टोल प्लाजा से होकर नहीं गई है। गाड़ी नंबर भी नहीं मिल पाया है। तलाश की जा रही है। क्षतिग्रस्त बाइक के लिए भी थाने पर कोई नहीं आया। अभी दो घायलों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed