{"_id":"65187da6e0ea70270e0231e4","slug":"settlement-in-discussion-disposal-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5168-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विवेचना निस्तारण में बस्ती परिक्षेत्र सूबे में रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विवेचना निस्तारण में बस्ती परिक्षेत्र सूबे में रहा अव्वल
Sun, 01 Oct 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
सितंबर माह में प्रदेश के 18 पुलिस परिक्षेत्र में मिला पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सितंबर माह में विवेचना निस्तारण के मामले में बस्ती परिक्षेत्र ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रदेश के 18 परिक्षत्रों में निस्तारित की गई की गई विवेचना में बस्ती रेंज ने यह उपलब्धि हासिल की। विगत वर्ष 2022 में बस्ती रेंज 12 वें स्थान पर था। आईजी आरके भारद्वाज ने बताया कि इसके लिए परिक्षेत्र के तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षकों की भूमिका काफी सराहनीय है। आईजी की तरफ से पुलिस अधीक्षकों को यह निर्देश दिया गया कि किसी भी दशा में छह माह से अधिक विवेचना लम्बित न रहे। उन्हे शीघ्र निस्तारण करा दिया जाय। निर्देशित किया गया कि भविष्य में कोई भी विवेचना अनावश्यक लम्बित न रखा जाय। कहा है कि विवेचना लम्बित रहने से आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वसनीयता कम होती थी। जिससे पीड़ित व्यक्ति को न्याय पाने में अनावश्यक रूप से विलम्ब होता है।