फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Service roads of the highway were damaged

Basti News: क्षतिग्रस्त हो गए हाईवे के सर्विस रोड... मरम्मत कराना भूला एनएचएआई

Sun, 11 Feb 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 11 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Service roads of the highway were damaged
फोटो-
विज्ञापन

आधा दर्जन फ्लाईओवर के नीचे दोनों तरफ गड्ढाें में तब्दील हो गई सर्विस लेन की सड़क
भारी वाहनों को खाने पड़ रहे हिचकोले, सावधानी के साथ धीमी गति से चल अन्य राहगीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गोरखपुर वाया बस्ती-अयोध्या हाईवे के सर्विस रोड क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आधा दर्जन फ्लाईओवर के नीचे दोनों तरफ सर्विस लेन की सड़कों की हालत खराब है। एनएचएआई इन सड़कों की मरम्मत कराना भूल गई है। इससे यह सड़क जानलेवा साबित हो रही है। भारी वाहनों को हिचकोले खाने पड़ रहे हैं। दो एवं छोटे चार पहिया वाहन सावधानी पूर्वक धीमी गति से चलते हैं। फिर भी सुरक्षित यात्रा की गारंटी नहीं है।
हाईवे से शहर और कस्बों को जोड़ने के लिए फ्लाईओवर के साथ सर्विस लेन की व्यवस्था है, ताकि हाईवे से सर्विस लेन पर उतरकर लोग गंतव्य तक पहुंच सकें। डेढ़ दशक पूर्व हाईवे निर्माण के दौरान जिले के आधा दर्जन स्थानों पर बनाए गए सर्विस लेन की सुधि लेने वाला कोई नहीं रह गया। जबकि हाईवे के साथ सर्विस लेन की सड़कों के अनुरक्षण एवं मरम्मत की जिम्मेदारी एनएचएआई की है।
विज्ञापन

यदाकदा हाईवे पर मरम्मत का कार्य हो जाता है, लेकिन सर्विस लेन को बेहाल छोड़ दिया गया। इससे इसकी स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। कई जगहों पर पैच कार्य उखड़ गए हैं तो कुछ जगहों पर बड़े आकार के गड्ढे बन आए हैं। जहां सर्विस लेन की उपयोगिता ज्यादा है वहां स्थिति और खराब है। इस सड़क पर वाहनों को बहुत संभलकर चलना पड़ रहा है। चूक होने पर अनियंत्रित होकर पलटने या दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
हड़िया चौराहे पर दोनों तरफ का सर्विस रोड खस्ताहाल
पुरानी बस्ती क्षेत्र के हड़िया चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे दोनों तरफ हाईवे का सर्विस रोड बदहाल हो चुका है। इस सर्विस लेन के सहारे पुरानी बस्ती, मेंहदावल की यात्रा की जाती है। पुरानी बस्ती में जिले का सबसे बड़ा व्यावसायिक कारोबार होने के कारण इस सर्विस रोड की उपयोगिता ज्यादा है। मगर, फ्लाईओवर के नीचे से लेकर नवीन मंडी समिति के सामने तक सर्विस रोड क्षतिग्रस्त हो गई है। बड़ेरिया गांव की तरफ सर्विस मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है। यहां सामग्रियों से लदी ट्रक अक्सर अनियंत्रित होकर पलट जाता है। मंडी समिति गेट की तरफ सर्विस लेन की सड़क चलने लायक नहीं है।
...
बड़ेवन चौराहे पर क्षतिग्रस्त सर्विस रोड पर लुंबिनी-दुद्धी हाईवे का भार
बड़ेवन चौराहे के पास फ्लाईओवर के नीचे क्षतिग्रस्त सर्विस रोड लोकल यातायात के अलावा लुंबिनी-दुद्धी हाईवे का भी भार झेल रहा है। यहां हाईवे के दोनों बगल दो किमी लंबा सर्विस रोड का निर्माण हुआ है। मूड़घाट पर लुंबिनी-दुद्धी मार्ग इस हाईवे के सहारे आकर पांच मीटर चौड़ी सर्विस रोड पर उतार दी गई है। करीब एक किमी दूरी के बाद बड़ेवन से लुंबिनी-दुद्धी मार्ग फिर से पृथक होता है। इस लेन की स्थिति काफी खराब है। सड़क पर गड्ढों की भरमार है। पैच कार्य उखड़ गए हैं। इस पर लोकल यात्रियों के अलावा भारी वाहनों का आना जाना बना हुआ है। कमोवेश, यहीं हाल दूसरे तरफ के सर्विस लेन की भी है।
...
फुटहिया चौराहे पर एक तरफ की सर्विस रोड खराब
फुटहिया चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे बस्ती की ओर आने वाली सर्विस रोड क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जगह- जगह पैच कार्य गायब हैं। रात में हाईवे की तरह सरपट रफ्तार भरने वाले वाहनों को यहां धोखा खाना पड़रा है। वह अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की दीवार से भिड़ जा रहे हैं। मांग के बाद भी इस सर्विस रोड की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
...
हर्रैया, महराजगंज व गोटवा में भी बदहाल है सर्विस रोड
हर्रैया तहसील के सामने स्थित फ्लाईओवर के दोनों तरफ सर्विस रोड पर छोटे-बड़े गड्ढों से होकर सुरक्षित यात्रा करना हर किसी के लिए कठिन है। यही हाल महराजगंज व गोटवा फ्लाईओवर के दोनों तरफ के सर्विस मार्ग की भी है। चालक संभलकर यदि वाहन न चलाएं तो दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
...
प्रकाश की व्यवस्था एवं संकेतक नहीं
हाईवे के वह फ्लाईओवर जहां उसके नीचे दोनों तरफ सर्विस लेन हैं, वह काफी संवेदनशील माने जाते हैं। क्योंकि वाहनों को मार्ग परिवर्तित करना होता है। ऐसे में संकेतक एवं प्रकाश की व्यवस्था महसूस की जाती है। मगर, जिले के एक भी सर्विस लेन के पास हाईवे पर इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। ससे राहगीरों को रात के समय सर्विस लेन की पहचान ही नहीं हो पाती है।
...
हंगामे के बाद ठीक हुआ छावनी का सर्विस रोड
छावनी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के एक तरफ सर्विस रोड की हालत छह महीने पहले तक काफी दयनीय रही। यहां अक्सर जाम लगना और दुर्घटना होना आम हो गया था। स्थानीय नागरिकों ने इस सड़क की खराब स्थिति पर विरोध किया। आंदोलन और चक्का जाम तक हुए। तब जाकर यह सर्विस रोड ठीक कराया जा सका है।
...
दो जगहों पर हो रही टैक्स वसूली, फिर भी सड़क दुरुस्त नहीं
एनएचएआई की ओर से हाईवे पर दो स्थानों पर टोल टैक्स की वसूली कराई जा रही है। छावनी क्षेत्र के चौकड़ी टोल प्लाजा पर प्रतिदिन 18 से 20 हजार वाहनों से 28 से 30 लाख रुपये की वसूली हो रही है। जबकि मड़वा नगर टोल प्लाजा पर प्रतिदिन 12 से 15 हजार वाहनों से औसतन 25 लाख रुपये टोल टैक्स वसूला जा रहा है। बावजूद इसके सर्विस लेन की सड़कों की मरम्मत कराने से परहेज किया जा रहा है।

..
कोट
हाईवे के किनारे बनाए गए सर्विस रोड की मरम्मत के लिए अभी कोई योजना नहीं है। यदि सर्विस लेन की सड़कों की स्थिति खराब है तो इसका निरीक्षण कर स्थिति में सुधार लाई जाएगी।
-भावेश अग्रवाल, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed