फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Senior officials came to the field to restore supply in the villages

Basti News: गांवों में आपूर्ति बहाल कराने मैदान में उतरे उच्चाधिकारी

Sun, 04 Oct 2026 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Senior officials came to the field to restore supply in the villages
हर्रैया। तूफान और बारिश के दौरान टूटे खंभों व तारों के कारण क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बाधित विद्युत आपूर्ति अब बहाल होने लगी है। शासन स्तर पर लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेकर विद्युत विभाग के उच्चाधिकारी शनिवार को जिले में पहुंचे। नोडल अधिकारी की मौजूदगी में प्रभावित गांवों में मरम्मत कार्य तेज कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार को एमडी संदीप कुमार समेत पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों ने जिले में पहुंचकर दैवीय आपदा के बाद विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की जानकारी ली और जल्द से जल्द आपूर्ति सामान्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद नोडल अधिकारी अशोक सुंदरम हर्रैया उपकेंद्र से जुड़े उन गांवों में पहुंचे, जहां पिछले आठ दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी।
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों, विभागीय ठेकेदार और मजदूरों की टीम लगाकर नागपुर, चैनपुर, बरहपुर कुंवर, मझगवां समेत अन्य गांवों में गिरे पेड़ हटाए गए। क्षतिग्रस्त खंभों को हटाकर नए खंभे लगाए गए और तार जोड़कर कई गांवों में आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ डीएन शर्मा ने बताया कि नोडल अधिकारी की मौजूदगी में कई गांवों में आपूर्ति शुरू करा दी गई है। कुछ गांवों में अभी भी पूरी तरह आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। खेतों में फसल और जलभराव के कारण मरम्मत कार्य में दिक्कत आ रही है। एक-दो दिन में सभी फीडरों से जुड़े गांवों और मजरों में आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed