फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   seeling ganging a girl

Basti News: छत के कुंडे में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, मचा हड़कंप

Tue, 25 Jul 2023 03:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Updated Tue, 25 Jul 2023 03:59 PM IST
सार

नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पगार निवासी सीमा यादव (17 ) पुत्री झिनकान यादव गांव के एक प्राइवेट विद्यालय में इंटरमीडिएट में पढ़ रही थी। सोमवार को वह उठी और घर का काम करने के बाद परिजनों को भोजन दिया।

विज्ञापन
seeling ganging a girl
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पगार मे मृतका सीमा यादव के परिजन

विस्तार

बस्ती जिले में नगर थाना क्षेत्र के पगार गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी का छत की कुंडी में रस्सी के सहारे लटका शव मिला। खेत से लौटे घर लोगों ने उसे लटका देखा तो सन्न रह गए। जिंदा होने की उम्मीद में फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर गए। जहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पगार निवासी सीमा यादव (17 ) पुत्री झिनकान यादव गांव के एक प्राइवेट विद्यालय में इंटरमीडिएट में पढ़ रही थी। सोमवार को वह उठी और घर का काम करने के बाद परिजनों को भोजन दिया। उसके बाद परिजन खेत में चले गए। लगभग दस बजे परिजन घर आए तो सीमा को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब न पाकर वह घर में बने एक कमरे में गए। वहां छत की कुंडी से रस्सी के सहारे सीमा काे लटके देखकर सन्न रह गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी नगर जनार्दन प्रसाद ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed