फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Security personnel made aware of their responsibilities

Basti News: सुरक्षा कर्मियों को कराया गया दायित्वों का बोध

Fri, 24 May 2024 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 24 May 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Security personnel made aware of their responsibilities
पुलिस लाइन में चुनाव बैठक में उप​स्थित पुलिस कर्मी और आ​धिकारी।
बस्ती। शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस कर्मियों व अन्य सुरक्षा बलों को उनकी ड्यूटी ब्रीफ की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी व एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड के पंडाल में प्रत्येक स्तर के पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों, अधिकारियों को उनके दायित्व का बोध कराया। उन्हें निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के दायरे में रहते हुए कानून व्यवस्था को संभाले रखने का तौर-तरीका बताया। आयोग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार, अपने-अपने बूथों पर निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस ब्रीफिंग में मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सीएस, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के साथ ही समस्त क्षेत्राधिकारीगण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed