{"_id":"6a0373bc1ea554b8f30c9e46","slug":"searching-for-15-km-in-saryu-disappointment-in-hand-hope-fading-basti-news-c-207-1-bst1001-158529-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सरयू में 15 किमी तक तलाश...हाथ लगी मायूसी, टूट रही आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सरयू में 15 किमी तक तलाश...हाथ लगी मायूसी, टूट रही आस
विज्ञापन
सरयू में लापता दोनों युवकों की तलाश करती एसडीआरएफ की टीम- स्रोत परिजन
पुरानी बस्ती। अयोध्या के सरयू नदी में नहाते समय लापता तीन युवक में से दो की तलाश छह दिन बीतने के बाद भी नहीं हो सकी। एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को परिजनों से नदी में 15 किमी तक सर्च ऑपरेशन का दावा किया है। बस्ती और आंबेडकरनगर सीमा में 5 से 6 किमी तक सर्च अभियान चलाया गया है। अभी दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चल सका है।
लापता अमित (19) के मंगलबाजार स्थित घर और दुकान दोनों पर ताला लटका मिला। पड़ोसियों ने बताया कि पिता राजेश गुप्ता के साथ परिवार के लोग सुबह होते ही अयोध्या निकल गए हैं। परिजनों को उम्मीद रही कि हो सकता हैं छठवें दिन अमित का कुछ पता चल सकें। दिन भर इंतजार के बाद शाम को फिर निराशाजनक उत्तर मिलने के बाद मायूस होकर लोग देर रात घर लौटे।
जबकि दूसरे लापता युवक अभिषेक (19) के परिजन टूट चुके हैं। उसके माता-पिता और बहन छठे दिन अयोध्या नहीं गए। गमगीन मुद्रा में यह लोग घर पर ही मौजूद रहे। केवल अभिषेक के बड़े भाई राहुल ही अयोध्या पहुंचे थे। लापता दोनों युवक के परिवारों की निगाह एसडीआरएफ टीम और गोताखोरों पर टिकी रही।
विज्ञापन
शाम ढलने तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला दोनों परिवार निराश हो गए। एसडीआरएफ टीम भी लापता युवकों के बारे में कुछ सटीक उत्तर नहीं दे पा रही है। सिर्फ तरह-तरह का कयास ही लगाया जा रहा है। परिजनों के अनुसार घाट पर मौजूद लोग चर्चा करते सुने जा रहे हैं कि तीन से चार दिन में ही डूबे हुए लोगों की तलाश कर ली जाती है। छह दिन बीतने के बाद दोनों युवकों का पता न चलने से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
जानकार बता रहे हैं कि नदी में डूबने के बाद दोनों युवक कहीं पत्थर या किसी वस्तु में उलझ गए हैं। जिससे ऊपर नहीं आ पा रहे हैं। फिलहाल परिजन भी असमंजस की स्थिति में हैं।
अमित के बड़े भाई सुमित ने बताया कि एसडीआरएफ टीम घाट के आसपास सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। परिवार के लोग लगातार अयोध्या प्रशासन और बचाव टीमों के संपर्क में हंै। हम लोग सर्च अभियान से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं।