फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Scientists made sugarcane farmers aware

वैज्ञानिकों ने गन्ना किसानों को किया जागरूक

Thu, 11 Feb 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Scientists made sugarcane farmers aware
वैज्ञानिकों ने गन्ना किसानों को किया जागरूक
विज्ञापन

मुंडेरवा। गन्ना आयुक्त संजय आर. भूषण के निर्देश पर लखनऊ से आई पांच सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने गन्ने की प्रजाति का सर्वे किया। टीम ने किसानों की ओर से बोई गई प्रजातियों के बारे में जानकारी हासिल की और उन्हें उन्नतशील बीज तथा पैदावार बढ़ाने के लिए जागरूक किया।
मिल क्षेत्र के पड़री, हल्लौर नगरा, नगरा बौरिहार, गरथौलिया आदि गांवों में सर्वे टीम पहुंची। यहां किसानों को गन्ने की प्रजाति और उसके रख-रखाव के बारे में उन्हें जागरूक किया। आईआईएसआर वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि जब किसान उन्नतशील प्रजाति को खेतों में लगाएंगे, तब मिल और किसान, दोनों को फायदा होगा। लखनऊ से आए सीसीडीसीए संजय गुप्ता ने वैज्ञानिक विधि से गन्ने की बुआई, तैयारी, सहफसली खेती, बीज शोधन और ट्रैंच विधि को विस्तार से बताया।
विज्ञापन

मिल प्रधान प्रबंधक ब्रजेंद्र द्विवेदी ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों से अपील की कि ई-गन्ना एप मोबाइल में डाउनलोड करें। उप गन्ना आयुक्त पूर्वी क्षेत्र गोरखपुर ऊषा पाल ने गन्ने का रकबा बढ़ाने की अपील की। गन्ना शोध परिषद के वैज्ञानिक डॉ. अरविंद ने सीओएलके- 94184 प्रजाति के बारे में जानकारी दी। जिला गन्ना अधिकारी रंजीत कुमार निराला, मुख्य गन्ना प्रबंधक कुलदीप द्विवेदी ने भी किसानों को जागरूक किया। मौके पर गन्ना सचिव रमेश सिंह, ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी डॉ. उपेंद्र, सीसीएम कुलदीप, विनोद राय, विजय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed