{"_id":"66cf6761620b7f2ee50ed339","slug":"school-vandalized-vehicle-set-on-fire-basti-news-c-207-1-sgkp1006-122805-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्कूल में तोड़फोड़, वाहन में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्कूल में तोड़फोड़, वाहन में लगाई आग
Wed, 28 Aug 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
परशुरामपुर। किशुनपुर स्थित एक निजी विद्यालय में मंगलवार की रात अज्ञात लोगों ने विद्यालय में तोड़फोड़ की। परिसर में खड़े वाहन में आग लगा दी। पूरी घटना विद्यालय में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार, किशुनपुर में एक निजी चिल्ड्रन अकादमी है। मंगलवार की रात एक व्यक्ति विद्यालय में खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ करने लगा। इसके बाद पेट्रोल डालकर वाहन में आग लगा दी। इसके बाद वह भाग गया है। विद्यालय के प्रबंधक रोहित कुमार ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दो अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। परशुरामपुर के एसएचओ तहसीलदार सिंह ने बताया वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। संवाद