{"_id":"6882992e845e5b99170be85d","slug":"school-van-collides-with-pole-10-children-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1006-140737-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खंभे से टकराई स्कूल वैन, 10 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खंभे से टकराई स्कूल वैन, 10 बच्चे घायल
Fri, 25 Jul 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
सल्टौआ(बस्ती)। स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही सल्टौआ के निजी स्कूल की वैन बृहस्पतिवार शाम को अनुसूचित बस्ती के निकट सड़क के किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। चालक व 10 बच्चे घायल हो गए। ग्रामीणों ने बच्चों को पीएचसी सल्टौआ पहुंचाया। चिकित्सक ने सात बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल के डॉक्टर मयंक पांडेय ने बताया कि चार छात्र और तीन छात्राओं को भर्ती किया गया है। किसी को गंभीर चोट नहीं है। बच्चों ने बताया कि वे लोग कुछ समझ नहीं पाए और वैन पोल से जा भिड़ी। आसपास के लोगों ने उन्हें पीएचसी पहुंचाया।
फिटनेस तो दूर...पंजीकरण तक नहीं
डीआरवाई मेमोरियल एकेडमी सल्टौआ गोपालपुर के बच्चों को ढोने वाली वैन की फिटनेस को कौन कहे,पंजीकरण तक नहीं है। देखने से गाड़ी करीब पांच-सात वर्ष पुरानी लग रही है लेकिन उसका पंजीकरण अब तक न कराए जाने पर अभिभावक हैरान हैं। पिछले दिनों इसका अभियान भी चलाया गया था लेकिन परिवहन विभाग की टीम की नजर इस विद्यालय के वैन पर नहीं पड़ी। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) फरीदउद्दीन ने बताया कि इस वाहन के बारे में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
सामने साइकिल आने से हुआ हादसा
विद्यालय के प्रबंधक विवेक यादव ने बताया कि सामने साइकिल आने की वजह से वैन अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई थी। जैसे ही जानकारी हुई, अभिभावकों के साथ बच्चों का इलाज कराया गया। सभी बच्चे ठीक होकर घर पहुंचाए जा चुके हैं। पंजीकरण और फिटनेस के सवाल को वह टाल गए।