{"_id":"5f0350e98ebc3e4342527888","slug":"savarna-liberation-front-submitted-memorandum-basti-news-gkp3572032167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवर्ण लिबरेशन फ्रंट ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवर्ण लिबरेशन फ्रंट ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती में जिला प्रशासन को ज्ञापन देते सवर्ण लिबरेशन के सदस्य।
- फोटो : BASTI
सवर्ण लिबरेशन फ्रंट ने सौंपा ज्ञापन
10 जुलाई से चलाया जाएगा जन जागरण अभियान
बस्ती। सवर्ण लिबरेशन फ्रंट ने चार सूत्री मांगों को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। छात्रों की दशमोत्तर व समस्त छात्रों को छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति देने की मांग की गई है।
ज्ञापन में वर्ष-2017 से अब तक पात्र दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की भरपाई कराने, कोरोना लॉकडाउन के कारण मध्यम वर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते सभी शिक्षण संस्थानों की सभी कक्षाओं के छात्रों का शुल्क प्रतिपूर्ति छह माह की सरकार की ओर से भरपाई या माफ करने, बैंकों की तीन माह की ईएमआई व छह माह के बिजली का बिल माफ करने, मध्यम वर्गीय परिवारों के तीन माह के सभी प्रकार के टैक्स को माफ करने की मांग की गई है। दीनदयाल त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना संकट काल में अनेक अभिभावक घोर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इन मुद्दों को लेकर एसएलएफ की ओर से स जुलाई से जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान उमेश पांडेय ‘मुन्ना’, अंकेश पांडेय, रवि प्रकाश मिश्रा, विष्णु पाल उर्फ नन्हें पाल, प्रमोद पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, प्रवेश कुमार शुक्ला, हरिओम आदि मौजूद रहे।