फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Satyagraha Express arrived ten hours late

Basti News: दस घंटे विलंब से पहुंची सत्याग्रह एक्सप्रेस,यात्रियों को परेशानी

Sat, 24 Feb 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 24 Feb 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Satyagraha Express arrived ten hours late
रूट ड्राइवर्जन से देरी से पहुंची ट्रेन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। रक्सौल से चलकर आनंद विहार को जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित होने से कई घंटे की देरी से चल रही है। बभनान रेलवे स्टेशन पर 10 घंटे की देरी से पहुंची सत्याग्रह एक्सप्रेस की प्रतीक्षा करने वाले यात्री परेशान नजर आए।

गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बीच स्थित बभनान रेलवे स्टेशन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस के पहुंचने का समय 5:20 बजे है। जबकि यह ट्रेन बृहस्पतिवार रात तीन बजे पहुंची। ऐसे में शाम से ही स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बभनान रेलवे स्टेशन से आनंद विहार दिल्ली तक सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन जाने वाले यात्री गणेश हरि पारस ने बताया कि बोगी नंबर एस 4 में 14 नंबर बर्थ आरक्षित था। ट्रेन पकड़ने के लिए घर से शाम को स्टेशन पर आ गए, लेकिन स्टेशन पर गाड़ी आने के संबंध में कोई जानकारी रेलवे की ओर से उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। स्टेशन अधीक्षक से जब भी ट्रेन के बारे में पूछा जाए तो वह एक ही बात बताते रहे कि ट्रेन काफी विलंब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री लवकुश ने बताया कि दस घंटे की देरी की वजह से पूरी रात प्लेटफार्म पर काटना पड़ा। स्टेशन पर वेटिंग रूम भी नहीं है। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन का रूट डायवर्जन होने की वजह से ट्रेन देरी से चल रही है।स्टेशनों पर ट्रेनों के आने और जाने के संबंध में हर समय सूचना समय-समय पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed