{"_id":"6314e9d3a3d15b092f31d2b7","slug":"saryu-reached-the-danger-mark-the-cutting-intensified-basti-news-gkp4493885149","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे के निशान तक पहुंची सरयू, कटान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे के निशान तक पहुंची सरयू, कटान तेज
विज्ञापन
विक्रमजोत क्षेत्र के भरथापुर में कटान करती सरयू।
- फोटो : BASTI
खतरे के निशान तक पहुंची सरयू, कटान तेज
- अभी और जलस्तर बढ़ने की आशंका
- कटान तेज होने से ग्रामीणों की बढ़ी चिंता
विक्रमजोत। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। नदी में पानी बढ़ने से कटान में तेजी आई है। इससे ग्रामीणों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। केंद्रीय जल आयोग अध्योध्या के अनुसार रविवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान 92.730 मीटर पहुंच गया था। जल आयोग ने अभी और बढ़ने की आशंका जताई है।
नदी के बढ़े जलस्तर से पानी तटीय इलाकों में फैलने लगा है। क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांव भरथापुर व कल्याणपुर में नदी भीषण कटान करते हुए आबादी की ओर बढ़ रही है। भरथापुर गांव के जितेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह जग्गा, अवध राज सिंह, देवी शरण सिंह, फागू, आफत, रंपत, सीताराम, जग्गी लाल और कल्याणपुर के हेमंत पांडेय, केशव चंद्र पांडेय, राधेश्याम पांडेय, रामप्रकाश, राजेंद्र प्रसाद, दयावती, राजकुमारी, अभिषेक शर्मा आदि ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे से हो रही नदी कटान कर बाढ़ खंड द्वारा निर्मित डैंपनर को आगोश में लेने के लिए उतावली है। यदि कटान को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो जल्द ही डैंपनर सहित आबादी में स्थित घर नदी में विलीन होने लगेंगे। बाढ़ खंड के अवर अभियंता आरके नायक ने बताया कि कटानरोधी काम शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार जग्गा सिंह के खेत में करीब पांच मीटर राउंडिंग में नदी ने कटान किया है। यहां कटानरोधी कार्य चल रहा है। खतरे जैसे स्थिति अभी नहीं हैं।