{"_id":"525a57dccce3515bf53bfd66b10b657b","slug":"sarayoo-canal-broke-crop-dip-in-water-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नहर के पानी से रबी फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नहर के पानी से रबी फसल जलमग्न
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनकटी। विभागीय उदासीनता के चलते सरयू नहर खंड चार के महुली रजवाहा नहर बारंड़ा पंखोबारी के पास 11/12 दिसंबर की रात दोबारा कट जाने से सैकड़ों बीघा रबी की फसल जल मग्न हो गई।
किसान दया राम चौधरी, बृजमोहन चौधरी, राम सुरेश, राम जीत, तुलसी राम, सतीराम, भगवान दास बाबा की कुटी, रामफेर चौधरी, बीफन, झिन्नी पाल, गिरजेश पाल, अवधेश पाल आदि ने कहा कि खरीफ की फसल सूखा में चली गई। घर में जो पूंजी थी उसे रबी में लगा दी गई।
बुवाई किए अभी महीना भी नहीं पूरा हुआ कि सरयू नहर ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। शुक्रवार की रात नहर दोबारा कट गई। मौके पर पहुंचे किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम चौधरी ने कहा कि अगर संबंधित अधिकारी समय रहते नहर को दुरुस्त नहीं करते हैं तो किसानों की समस्याओं को लेकर बृहद आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इस संदर्भ में जब सरयू नहर खंड के अधिशासी अभियंता संजय जायसवाल ने बताया कि इस समय चुनावी ड्यूटी में होने के कारण थोड़ी समस्या हैं। फिर भी जेई को भेज कर दिखवाते हैं।