{"_id":"65fb335f21c4e519a50308e4","slug":"sanitation-worker-injured-in-road-accident-dies-in-lucknow-basti-news-c-207-1-sgkp1002-113437-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़क हादसे में घायल सफाई कर्मी की लखनऊ में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़क हादसे में घायल सफाई कर्मी की लखनऊ में मौत
Thu, 21 Mar 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। सड़क हादसे में घायल सफाई कर्मी की इलाज के दौरान केजीएमसी लखनऊ में बुधवार तड़के मौत हो गई।
हर्रैया थाना क्षेत्र के कोदई गांव के रहने वाले मोतीलाल सफाई कर्मी थे। उनकी विक्रमजोत ब्लॉक में तैनाती थी। मंगलवार शाम को घर आने के बाद वह सामान लेने कप्तानगंज जा रहे थे। शाम 5:40 बजे पिकौरासानी के पास ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। मोतीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास के लोगों ने घायल सफाई कर्मी को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डाॅक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में भी सफाई कर्मी की हालत नाजुक होने के कारण डाॅक्टरों ने केजीएमसी लखनऊ रेफर कर दिया था। पत्नी रीता देवी का रो -रोकर बुरा हाल है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में लिया गया है। संवाद