{"_id":"5f663ec28ebc3e982e19d7e7","slug":"samadhan-diwas-in-basti-basti-news-gkp3661979162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलह के आधार पर कई मामले हल किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलह के आधार पर कई मामले हल किए गए
विज्ञापन
कोतवाली में लोगो की समास्या सुनते एसपी हेमराज मीणा।
- फोटो : BASTI
सुलह के आधार पर कई मामले हल किए गए
समाधान दिवस : कोतवाली में एसपी, सीओ व तहसीलदार ने की सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के विभिन्न थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां सुलह-समझौते के आधार पर कई मामलों को हल किया गया गया।
शनिवार को कोतवाली में समाधान दिवस की अध्यक्षता एसपी हेमराज मीणा ने की। यहां कुल आठ मामले आए। इसमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एक मामला राजस्व से संबंधित होने के चलते टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस दौरान तहसीलदार सदर पवन जायसवाल, सीओ सिटी गिरीश कुमार सिंह, एसआई विनोद यादव आदि मौजूद रहे। पुरानी बस्ती प्रतिनिधि के अनुसार पुरानी बस्ती थाने पर थानाध्यक्ष अवधेश राज सिंह ने सुनवाई की। यहां कुल सात मामले आए, जिसमें से एक मामले का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि अन्य मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित की गई। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप व सीओ कलवारी अनिल सिंह ने थाने पर सुनवाई की। यहां कुल 12 मामले आए, जिसमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, एसआई आशुतोष शुक्ल, मुनीशचंद्र दूबे आदि मौजूद रहे। बहादुरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कलवारी थाने पर थानाध्यक्ष विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने समाधान दिवस की अध्यक्षता की। यहां कुल तीन मामले आए, जिनका निस्तारण नहीं हो सका। लगभग साढ़े बारह बजे पहुंचे सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह ने पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर एक सप्ताह में मामले के निस्तारण के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए। इस दौरान राजस्व निरीक्षक रामकृष्ण तिवारी, इस्लाम अंसारी, सुरेंद्र प्रसाद तिवारी, अवधेश श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, दिनेश सिंह, दुर्गेश पांडेय, अभय शंकर आदि मौजूद रहे।
वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार थानाध्यक्ष डीके सरोज ने थाने पर सुनवाई की। यहां कुल नौ मामले आए, जिसमें से दो मामलों का निस्तारण किया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व में टीम को रवाना कर दिया गया है। इस दौरान उपनिरीक्षक सत्येंद्र प्रताप सिंह, रिजवान, ऋषि देव, श्रीनाथ यादव, दीपक यादव, सतीश पांडेय, अशरफीलाल आदि मौजूद रहे। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में तहसीलदार भानपुर केशरी नंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। यहां कुल छह मामले आए, जिसमें से किसी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान क्षेत्राधिकारी रुधौली शक्ति सिंह, प्रभारी निरीक्षक अटल बिहारी ठाकुर, उपनिरीक्षक रामा प्रसाद यादव, सुरेश कुमार कुशवाहा, दान बहादुर पांडेय, रंगी लाल राजभर, विनोद कुमार राजभर, विनोद कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार लालगंज थाने पर एसडीएम सदर आशाराम वर्मा ने सुनवाई की। यहां कुल छह मामले आए। इस दौरान थानाध्यक्ष ब्रह्मा गौड़ आदि मौजूद रहे। परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार यहां आयोजित समाधान दिवस में 15 मामले आए। सुनवाई एसडीएम हर्रैया आनंद श्रीनेत व क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय ने की। जहां कुल दो मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। 13 अन्य मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित लेखपाल को निर्देश दिए गए।