फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sacked soldier arrested

वरिष्ठों पर हमले की तैयारी कर रहा बर्खास्त सिपाही गिरफ्तार

Fri, 01 Jan 2021 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Sacked soldier arrested
पुलिस की गिरफ्त में बर्खास्त सिपाही। - फोटो : BASTI
वरिष्ठों पर हमले की तैयारी कर रहा बर्खास्त सिपाही गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। फेसबुक पर एसपी, थानेदार सहित अन्य पुलिसकर्मियों को धमकी देने वाला बर्खास्त सिपाही दिग्विजय राय शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि न्यायालय चौराहे से उसे गिरफ्तार किया गया। सूचना मिली थी कि बसडीला गुनाकर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर का निवासी दिग्विजय राय पुलिस अधिकारियों पर वार करने के लिए ईंट-पत्थर बटोर कर रख रहा था।
कोतवाल के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी सिविल लाइंस इंद्रभूषण सिंह, हेड कांस्टेबल देवेंद्र यादव व कांस्टेबल मनोज कुमार की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह उधर से गुजरने वाले पुलिस अधिकारियों पर पत्थर फेंकने की बात कर रहा था। कह रहा था कि साजिश करके पुलिस विभाग के अधिकारियों ने उसे बर्खास्त किया है। शुक्रवार सुबह वह बड़ेवन ओवरब्रिज के पास सोशल मीडिया पर लाइव आकर एसपी पर भी तमाम आरोप लगाने लगा था।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि 11 दिसंबर को उसकी बर्खास्तगी के पहले उसने पुलिस लाइंस में जमकर हंगामा किया था। उस समय भी फेसबुक पर लाइव आकर उसने धमकी दी थी। आरआई राजाराम यादव की तहरीर पर कोतवाली में सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उसी मुकदमे में उसे गिरफ्तार किया गया है। एसपी हेमराज मीणा ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने के आरोप में उसे निलंबित किया था। इसके बाद उसने फेसबुक पर लाइव होकर एसपी, एसओ समेत अन्य अफसरों को जान से मारने की धमकी देते हुए संगीन आरोप लगाए थे। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी हेमराज मीणा ने 11 दिसंबर को सिपाही दिग्विजय को बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed