{"_id":"58f10e6a4f1c1bbd4ccf561d","slug":"ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस रोकने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस रोकने पर किया हंगामा
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
जुलूस रोककर बैरीकेडिंग की तो धरने पर बैठ गए समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जयंती का जुलूस मालवीय रोड से होकर ले जाने की बात को लेकर फव्वारा तिराहे पर दो घंटे हंगामा हुआ। परंपरागत मार्ग से हटकर नए रास्ते पर जुलूस ले जाने की अनुमति न देने पर जुलूस में शामिल सैकड़ों अनुयायी प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी पर उतर आए। दूसरी तरफ पहले से इस मुद्दे को लेकर सजग प्रशासन भी अड़ गया। करीब साढ़े पांच बजे तब हल नहीं निकला और दोनों तरफ भारी जाम लग गया तो पुलिस बल प्रयोग करने के लिए कमर कसने लगी। माहौल भांपते हुए जुलूस में शामिल लोग पुराने रास्ते से होकर आगे बढ़ गए।
पिछले वर्ष में जुलूस को लेकर फव्वारा तिराहे पर धरना-प्रदर्शन हुआ था। इस बार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे प्रशासन ने फव्वारा तिराहे से मालवीय रोड पर जाने के लिए रोका तो नाराज लोग वहीं धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर राजनारायण तिवारी, सीओ सिटी एसएन सिंह, सीओ कलवारी अशरफ जमाल सिद्दीकी, एलआईयू इंस्पेक्टर एके सिंह, कोतवाल कपिलमुनि सिंह, पुरानी बस्ती एसओ सुधीर सिंह, एसओ नगर रमेश, एसओ छावनी विक्रम सिंह, पैकोलिया ब्रम्हा गौड़ समेत भारी संख्या में पुलिस बल मालवीय मार्ग पर बैरिकेडिंग करके डट गए।
जुलूस के साथ मौजूद विश्राम राव, अनिल भारती, विष्णु सक्सेना व अन्य अनुयायियों ने पुलिस अफसरों से बातचीत कर शांतिपूर्ण हल निकालने की कोशिश की। तब जाकर रास्ता निकाला जा सका।
विज्ञापन
एसडीएम सदर ने बताया कि कलवारी, नगर बाजार, फुटहिया, बड़ेवन ओवर ब्रिज के नीचे से होते हुए कटरा, फुव्वारा तिराहा, कम्पनी बाग के रास्ते शास्त्री चौक तक ही परमिशन दी गई थी। बावजूद इसके यह लोग जुलूस मालवीय रोड पर ले जाने की मांग करने लगे।