फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rotary Club Basti Central honored pensioners of 80 years of age.

Basti News: रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल ने 80 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को किया सम्मानित

Fri, 07 Nov 2025 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club Basti Central honored pensioners of 80 years of age.
बस्ती। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसो. उप्र की जनपद शाखा की बैठक प्रेस क्लब में हुई। अध्यक्षता मुख्य अतिथि मंडलीय मंत्री अवधेश प्रसाद यादव ने मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया। वहीं, 80 साल के ऊपर सभी पेंशनर्स को रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर उपाध्याय ने कहा कि पुरानी पेंशन पाले पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग का लाभ पाने एवं पुरानी को लागू कराने के लिए संघर्ष को तैयार रहना होगा। जिलाध्यक्ष ने 15 वर्ष तक किए जाने वाले राशिकरण की कटौती को गलत ठहराते हुए इसका विरोध दर्ज कराया। पहले एक रुपये पर 125 रुपये का लाभ मिलता था आज जितने पेंशनर्स हैं उन्हें एक रुपये पर 98 रुपये का ही लाभ मिलता है। पेंशनर्स कांशीराम, ओकांर सहाय, जगदीप गुप्ता, रामबहाल मिश्र, रामप्रसाद त्रिपाठी, सत्यनाम सिंह, बजरंग बहादुर सिंह, यदुनाथ पांडेय, रामचन्द्र शुक्ल को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संगठनिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पेंशनर्स प्रेमशंकर लाल, श्रीनाथ मिश्र, सुरेन्द्रधर दूबे, लक्ष्मीकांत पांडेय, चन्द्र प्रकाश पांडेय को भी अंगवस्त्र आदि देकर सम्मानित किया गया। संचालन जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने किया। इस दौरान श्यामधर सोनी, श्रीगोपाल त्रिपाठी, अश्वनी कुमार शुक्ल, अशोक कुमार मिश्र, रामकुमार पाल, राजा संग्राम सिंह, प्रेमप्रकाश मिश्र, चन्द्रप्रकाश लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। रोटेरियन मुनीरूद्दीन अहमद, राजेश कुमार ओझा, एलके पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed