फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Roadways bus collides with truck, one passenger dead, eight serious

Basti News: ट्रक से टकराई रोडवेज बस, एक यात्री की मौत, आठ गंभीर

Wed, 28 Feb 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 28 Feb 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with truck, one passenger dead, eight serious
- प्रयागराज से यात्रियों को लेकर सिद्धार्थनगर जा रही थी बस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महाराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज क्षेत्र के गढ़हा गौतम गांव के निकट मंगलवार को तड़के सिद्धार्थनगर डिपो की बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। जिससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया।

प्रयागराज से यात्रियों को लेकर सिद्धार्थनगर डिपो की बस तकरीबन 50 यात्रियों को लेकर बांसी जा रही थी। मंगलवार तड़के 3:40 बजे कप्तानगंज क्षेत्र के गढ़हा गौतम फ्लाई ओवर के निकट आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे बस अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में जा टकराई। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

घटना में बस सवार यात्री सगीर अयूब (65) पुत्र बिस्मिल्लाह अंसारी निवासी डुमरियागंज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि केशव प्रसाद मिश्रा (67) पुत्र राम अधारे मिश्रा और इनकी पत्नी मंशा देवी (65) निवासी छरहटा थाना डिडई सिद्धार्थनगर, नियान अली(45) पुत्र अकिकुल्लाह, राम किशुन (46 ) पुत्र लौटन निवासी भुसौला अदई थाना लोटन जिला सिद्धार्थनगर,दीप चन्द्र चौहान(20) पुत्र राम किशुन चौहान निवासी बेलराई थाना महुली जिला संतकबीरनगर, मो. खालिद (26) पुत्र अबहूरेरा निवासी डुमरियागंज , नौशाद अहमद(27) पुत्र मो. शमीम निवासी पिरैला नरहरिया थाना सोनहा, राजेश कुमार श्रीवास्तव (39) पुत्र कृष्णचंदर निवासी भवारी थाना जोगिया उदयपुर गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed