फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   road construction work

Basti News: धूल पर डाला जा रहा था तारकोल, ग्रामीणों ने रोका, जांच के बाद काम शुरू

Fri, 24 Feb 2023 04:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 04:26 PM IST
विज्ञापन
road construction work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। नई नगर पंचायत नगर बाजार में शामिल बारीजोत गांव में ठेकेदार ने सड़क निर्माण के लिए बिना धूल हटाए तारकोल डालना शुरू कर दिया। इसके देखते हुए ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की। जब पीडब्ल्यूडी की टीम मौके पर पहुंची और ठेकेदार को फटकार लगाई, तब धूल हटाकर काम शुरू किया गया।
इन दिनों ग्रामीण सड़कों की मरम्मत का काम पूरा किया जा रहा है। बस्ती-कलवारी मार्ग स्थित नगर बाजार से सटे बारीजोत मार्ग की भी मरम्मत की जा रही है। तकरीबन सात लाख रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने जब इस सड़क की मरम्मत शुरू की तो ग्रामीण हैरान रह गए। कारण यह था कि बिना धूल हटाए मजदूरों ने तारकोल डालना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मानिक सिंह-मरवटिया बाबू को दी।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी शिकायत पीडल्ब्यूडी के सहायक अभियंता राजेश कुमार त्रिपाठी से की, तो वह थोड़ी ही देर में तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ठेकेदार को फटकार लगाते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-1 के सहायक अभियंता राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के बाद मौके पर पहुंच कर ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की हिदायत दी गई है, और अवर अभियंता को मौके पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed