फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   road construction work

Basti News: शहर में फोरलेन पर दौड़ेगी विकास की गाड़ी, शासन ने दी हरी झंडी

Sun, 27 Aug 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 27 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
road construction work
फोरलेन में बदला जाएगा शहर के बड़ेवन से कंपनी बाग मार्ग
बस्ती। अपने शहर में विकास की गाड़ी अब फोरलेन पर दौड़ेगी। न जाम की झंझट और न रफ्तार पर ब्रेक। महानगरों की भांति सरपट आवागमन का दृश्य यहां भी दिखेगा। मंडल मुख्यालय का प्रवेश मार्ग अब फोरलेन में तब्दील होने जा रहा है। बड़ेवन चौराहे से कंपनीबाग तक सात मीटर चौड़ी सड़क दोगुनी चौड़ाई के साथ विस्तार लेगी। इससे शहरी यातायात का बोझ आसानी से संभाला जा सकेगा। आम राहगीरों से लेकर व्यावसायिक आवागमन सब सुलभ होगा।
विज्ञापन

शासन ने इस परियोजना को हरी झंडी दे दी है। पीडब्ल्यूडी मुख्यालय ने इस सड़क की ईएफसी यानी कि एक्पेंडेचर फाइनेंस कमेटी (व्यय वित्त समिति) से जांच भी पूरी करा ली है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करने को लेकर हलचल तेज हो गई है। पौने दो किलोमीटर लंबाई में 14 मीटर चौड़ी सड़क बनाने के लिए कुल 18.28 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहली बार शहर में हाईवे के आकार की सड़क बनने जा रही है। इससे शहर से हाईवे पकड़ने में या हाईवे से शहर आने में समय की बचत होगी तो वहीं जाम की उलझन समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

-----------------
आवागमन बढ़ते ही थम जाती है रफ्तार
गोरखपुर- लखनऊ या लुंबिनी-दुद्धी हाईवे से शहर में प्रवेश के लिए बड़ेवन- कंपनीबाग मार्ग ही एक सहारा है। वर्तमान में इस सड़क की चौड़ाई सात मीटर है। जिस पर शहरियों के अलावा बाहर से आने वाले व्यावसायिक वाहन, परिवहन डिपो की बसों और निजी वाहनों का भारी दबाव है। सुबह दस बजते ही यह सड़क बढ़े हुए आवागमन का भार नहीं झेल पाती है। कटरा, सुभाष तिराहा से कंपनीबाग और बड़ेवन तक जाम लग रहा है। इसमें फंसे राहगीर घंटों उलझन में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
तीसरे प्रयास में मिली सफलता
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक के अभियंताओं ने इस सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव दो बार पहले भी तैयार करके शासन को भेजा था। मगर जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण इस पर मुहर नहीं लग सकी थी। तीसरी बार भेजे गए प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिली है। 18.28 करोड़ की इस परियोजना को धरातल पर उतारने का रास्ता साफ हो गया है।
-----------------
शहर के लिए बहुत उपयोगी है यह सड़क
लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन से शहर में आने वाला प्रवेश मार्ग बड़ेवन फ्लाईओवर से कंपनीबाग चौराहा तक आता है। इस सड़क से जहां बड़ेवन, मड़वानगर, हवेलिया, रौतापार, आवास विकास, कटरा, जजेज कॉलोनी, बैरिहवा और गुरुगोविंद सिंह नगर कंपनीबाग आदि मुहल्लों समेत पूरे जिले की 27 लाख की आबादी का आवागमन आसान होगा, वहीं व्यावसायिक दृष्टि से यह सड़क काफी कारगर साबित होगी।
---------------
पहली बार अपने शहर का मुख्य प्रवेश मार्ग फोरलेन में तब्दील होने जा रहा है। इससे हम लोगों का आवागमन काफी सुलभ हो जाएगा। अस्पताल, बाजार, कचहरी, रोडवेज, हाईवे हर जगह पहुंचना आसान हो जाएगा।
-गोपाल, कटरा।
-----------
बड़ेवन से कंपनीबाग की सड़क फोरलेन हो जाने से शहर की सूरत बदल जाएगी। यह शहर मंडल मुख्यालय स्तर का दिखने लगेगा। आवागमन सुलभ होगा। जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
-सुनील मोदनवाल, बड़ेवन।
-----------
शहर के प्रवेश मार्ग का चौड़ीकरण व्यावसायिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यहां आने वाले बाहर के बड़े व्यापारी सकरी सड़कों को देखकर मुंह मोड़ लेते हैं। अब उन्हें महानगरों जैसा दृश्य दिखेगा तो काफी आकर्षित होंगे।
-राकेश यादव, कटरा।
-------------
शहर की सड़क चौड़ी होने से व्यवसायिक क्षेत्र का विकास होगा। अभी दिन में शहरी आवागमन के कारण व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहता है, जिससे काफी नुकसान होता है। चौड़ी सड़क होने से व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही हर समय हो सकेगी।

-ऋषभ कुशवाहा, व्यापारी।
---------------
कंपनीबाग-बडेवन मार्ग को फोरलेन में तब्दील कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर ईएफसी जांच पूरी हो चुकी है। शीघ्र ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
-अवधेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड- एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed