फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   RO-ARO exam will be held on 27th in 29 centers amid tight security

Basti News: कड़ी सुरक्षा के बीच 29 केंद्रों में 27 को होगी आरओ-एआरओ परीक्षा

Fri, 25 Jul 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 25 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
RO-ARO exam will be held on 27th in 29 centers amid tight security
बस्ती। आरओ-एआरओ की परीक्षा 29 केंद्रों में 27 जुलाई को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। प्रशासन ने हर परीक्षा केंद्र पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस की तैनाती की है। कड़ी छानबीन के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने दिया जाएगा। इस परीक्षा में 12360 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, प्रधानाचार्याें और केंद्र व्यवस्थापकों तथा सहायक केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। लोक सेवा आयोग से आए समन्वयी पर्यवेक्षक संतोष यादव भी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने परीक्षा को शुचिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए सीसीटीवी जरिये निगरानी की जाएगी। सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक पाली में परीक्षा होगी।
विज्ञापन

शासन ने इस परीक्षा का नोडल अधिकारी डीएम को बनाया है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए सेक्टर-स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, दो सह केंद्र व्यवस्थापक तथा प्रशिक्षित अंतःपरीक्षक तैनात किए गए हैं। बताया जा रहा है कि परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र कोषागार में पहुंच गए हैं। परीक्षा के दिन सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचाएंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की जांच के लिए दो महिला और दो पुरुष कांस्टेबल की तैनाती की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में बायोमेट्रिक और फेस रिकग्नीशन के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी केंद्रों में 1300 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। इन कक्ष निरीक्षकों में आधे कक्ष निरीक्षक संबंधित केंद्र के होंगे जबकि आधे की तैनाती प्रशासन ने की है। इसके अलावा रिजर्व में भी केंद्र निरीक्षकों को रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके। शुक्रवार एवं शनिवार को सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की उपस्थिति में केंद्र व्यवस्थापकों, सहायक केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed