फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ringbandh taktakawa base fell

बैकरोल होने से बैठ गया टकटकवा रिंग बांध का बेस

Sat, 19 Sep 2020 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
ringbandh taktakawa base fell
दुबौलिया क्षेत्र के गौरा सैफाबाद तटबंध के पास कटान रोकने के लिए मरम्मत कार्य करते मजदूर। - फोटो : BASTI
बैकरोल होने से बैठ गया टकटकवा रिंग बांध का बेस
विज्ञापन

मरम्मत जारी, गौरा-सैफाबाद तटबंध और नदी के बीच महज तीस मीटर का फासला
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। सरयू नदी का जलस्तर लगातार गिर रहा है। टकटकवा मजरा स्थित रिंग बांध पर शनिवार सुबह अचानक पानी का दबाव तेज हो गया। इससे पानी बैकरोल होने लगा और बेस करीब पंद्रह मीटर बैठ गया। बाढ़ खंड ने बेस की मरम्मत शुरू कर दी है।

ब्लॉक क्षेत्र के गौरा-सैफाबाद तटबंध पर टकटकवा गांव के पूरब की ओर दलपतपुर गांव के सामने तक कृषि योग्य जमीन पर कटान हो रही है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड पंद्रह बंबूक्रेट का निर्माण कर रहा है। गौरा-सैफाबाद तटबंध व नदी के बीच करीब तीस मीटर की दूरी बची है। टकटकवा मजरे के पश्चिम तिवारीपुर-गौरा गांव के सामने खेती की जमीन पर कटान हो रही है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या ने बताया कि जलस्तर लाल निशान 92.73 मीटर से नीचे 91.20 मीटर दर्ज किया गया। गौरा-सैफाबाद तटबंध अवर अभियंता लवकुश सिंह ने बताया कि खेती की जमीन पर कटान हो रही है। कटान रोकने के लिए मरम्मत कार्य चल रहा है। तटबंध सुरक्षित है। रिंग बांध पर बैठे बेस की मरम्मत चल रही है। खतरे की आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed