फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Revelation of robbery of wife by placing pistol on husband's temple, three arrested

Basti News: पति की कनपटी पर पिस्टल सटाकर पत्नी से लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Fri, 23 Aug 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 23 Aug 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Revelation of robbery of wife by placing pistol on husband's temple, three arrested
लूट के सामान के साथ एसओजी व पैकोलिया पुलिस ने की गिरफ्तारी
विज्ञापन

16 अगस्त को पैकोलिया क्षेत्र के कठौतिया सांवडीह के पास की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। इलाज कराकर लौट रही महिला से पैकोलिया थाना क्षेत्र में कठौतिया सांवडीह रोड पर 16 अगस्त को हुई लूटपाट का पुलिस ने बृहस्पतिवार पर्दाफाश कर दिया। इसमें शामिल तीन बदमाशों को पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से बाइक, पिस्टल और लूट का सामान बरामद किया।
एसपी गोपालकृष्ण चौधरी ने पुलिस कार्यालय में बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 16 अगस्त को दिन में करीब 3:30 बजे कठौतिया-सावडीह रोड पर सूनसान जगह देखकर बाइक सवार बुजुर्ग दंपती को रास्ते में घेर लिया था। इसके बाद पिस्टल पति की कनपटी पर सटाकर व डरा-धमका कर महिला के पर्स में रखे रुपये व दोनों कान में पहना झाला नोंचकर भाग गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर एसओजी को टास्क सौंपा गया। एसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार को फिर से घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। इसकी भनक लगने पर टीम ने घेरकर तीनों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में गौतम सिंह निवासी तांबेपुर थाना छपिया जिला गोंडा, अभिषेक श्रीवास्तव निवासी पोखरनी थाना नगर जिला बस्ती और हर्ष श्रीवास्तव निवासी बेलवरिया अजगैवा जंगल थाना गौर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद पिस्टल व कारतूस के बारे में आरोपी गौतम सिंह ने पुलिस को बताया कि यह पिस्टल व कारतूस उसके चाचा के लड़के भोलू सिंह ने दिया था, जो दो वर्ष पूर्व ही मर चुके हैं। वह पिस्टल कहां से लाए थे, इसकी जानकारी नहीं है।

...
पहले भी जेल भेजे जा चुके हैं आरोपी
- आरोपी गौतम सिंह निवासी तांबेपुर थाना छपिया जिला गोंडा के छपिया थाने में खिलाफ कुल छह आपराधिक केस दर्ज हैं। वह गोंडा के छपिया थाने का गैंगस्टर भी है। आरोपी अभिषेक श्रीवास्तव निवासी पोखरनी थाना नगर भी गोंडा जनपद के खोड़ारे थाने का गैंगस्टर है। उसके खिलाफ जानलेवा हमला समेत कुल तीन आपराधिक मुकदमे गोंडा में दर्ज हैं। आरोपी पहले भी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed