फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Retired ANM dies due to DCM grip

डीसीएम की चपेट से सेवानिवृत्त एएनएम की मौत

Tue, 06 Jul 2021 06:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Retired ANM dies due to DCM grip
डीसीएम की चपेट से सेवानिवृत्त एएनएम की मौत
विज्ञापन

विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह करीब छह बजे बस्ती-अयोध्या मार्ग पर खतमसराय गांव के पास घर से कूड़ा फेंकने निकली 61 वर्षीय महिला की डीसीएम की चपेट में आने से मौत हो गई। लोगों ने डीसीएम के खलासी को पुलिस को सौंप दिया। चालक फरार हो गया।
थाना क्षेत्र के खतमसराय गांव निवासी सेवानिवृत्त एएनएम चंद्रावती सिंह हाईवे किनारे स्थित अपने घर से कूड़ा फेंकने निकली थीं। तभी बस्ती से अयोध्या की ओर जा रही अनियंत्रित डीसीएम की चपेट में वह आ गईं। हाईवे के बगल स्थित लोहे की रेलिंग पर चढ़ बालू के ढेर से टकरा कर डीसीएम रुक गया। डीसीएम चंद्रावती सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी विक्रमजोत मनीष जायसवाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद डीसीएम चालक फरार हो लिया। वाहन से कूद कर भाग रहे खलासी को स्थानीय लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष छावनी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed