फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   relatives cremated dead body on fourth day in basti

किशोरी से दरिंदगी मामला: हैवानियत में गई थी बच्ची की जान, परिजनों ने किया शव का अंतिम संस्कार

Thu, 08 Jun 2023 01:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Jun 2023 01:04 PM IST
सार

मंगलवार देर शाम को सब्जी लेने निकली गौर थानाक्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी के साथ तीन लोगों ने हैवानियत की। इस दौरान उसकी मौत हो जाने पर शव घर से घसीटकर सड़क के किनारे फेंककर भाग गए थे। मृतका की मां की तहरीर पर कुंदन सिंह, राजन सिंह समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
relatives cremated dead body on fourth day in basti
बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दरिंदगी के दौरान जान गंवाने वाली किशोरी के शव का चौथे दिन बृहस्पतिवार को बिसुही नदी के बेलवारिया जंगल घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। भारी पुलिस बल और क्षेत्र के लोगों की मौजूदगी में परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों के साथ शव को मिट्टी में दफन किया।
विज्ञापन


दिल दहला देने वाली घटना में मृत किशोरी के शव का अंतिम संस्कार करने से मंगलवार को मना कर दिया था। वे लोग सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने सहित अन्य मांग कर रहे थे। बुधवार को पुलिस ने दोनों मांग पूरी की लेकिन अंतिम संस्कार के लिए माता पिता मुंबई में रहने वाली बेटी का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: हैवानियत से गई थी किशोरी की जान: मां बोली- दरिंदगी करने वालों की हो फांसी, घर पर चलाया जाए बुलडोजर
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उसके मुंबई से आने के बाद अंतिम संस्कार हो पाया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। बता दें कि मंगलवार देर शाम को सब्जी लेने निकली गौर थानाक्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी के साथ तीन लोगों ने हैवानियत की। इस दौरान उसकी मौत हो जाने पर शव घर से घसीटकर सड़क के किनारे फेंककर भाग गए थे।

मृतका की मां की तहरीर पर कुंदन सिंह, राजन सिंह समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या के मुकदमे में गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट धारा बढ़ाई । एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed