फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rehabilitation of disabled is needed

विकलांग जनों के पुनर्वास पर जोर दिया

Fri, 04 Dec 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। विश्व विकलांग दिवस पर गुरुवार को कई कार्यक्रम हुए। शिक्षित युवा
विज्ञापन
सेवा समिति की ओर से विशेष अध्यापकों, बीएड विशेष के छात्रों के बीच गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विकलांग जनों के पुनर्वास पर जोर दिया गया।

राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संघ के पूर्व जिला महासचिव अमर सिंह, पिंकी श्रीवास्तव ने कहा कि विकलांगजनों के कल्याण के लिए सरकार को ध्यान देना होगा। विकलांगों के पुनर्वास कार्यक्रमों को सही तरीके से लागू करने से ही उनका कल्याण संभव है।

शिक्षित युवा सेवा समिति की ओर से अगले वर्ष से सांकेतिक भाषा के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही जिले में सभी विकलांगता के लिए एक विशेष विद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया गया।

गोष्ठी में विशेष अध्यापक एवं पुनर्वास कर्मी रामजी शुक्ल, जितेंद्र श्रीवास्तव, नागेंद्र पांडेय, राकेश कुमार पांडेय, रामप्रगट सिंह, कमलेश कुमार शुक्ल, विनोद कुमार उपाध्याय, पूनम सिंह, रामसुरेश, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

सर्वशिक्षा अभियान के तहत समेकित शिक्षा अनुभाग की ओर से आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटेश्वरपार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डीएम अनिल कुमार दमेले ने कहा कि सरकार विकलांगों के कल्याण के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है।

इसके लिए सभी को जागरूक कर लाभ दिलाने के लिए प्रयास करें। यहां पर विकलांग बच्चों ने नाटक, कुर्सी दौड़, रस्साकशी, गुब्बारा फोड़ो, ब्रेल लेखन, छू कर पहचानो आदि प्रतियोगिता कराई गईं।

सौ मीटर दौड़ में श्रवणबाधित बच्चों में राकेश प्रथम, रत्नेश द्वितीय और मेहताब तीसरे स्थान पर आए। गुब्बारा फोड़ो प्रतियोगिता में राकेश प्रथम रहे। ब्रेल लेखन में पप्पू प्रथम, पवन दूसरे और धर्मेंद्र तीसरे स्थान पर रहे।

संचालन बीएसए संतोष कुमार सिंह ने किया। फिजियो थेरेपिस्ट अजय पांडेय ने आभार जताया। इस मौके पर सुनील तिवारी, राजेश सिंह, अमित मिश्रा, किशोरी मिश्रा, सुमन श्रीवास्तव, राधाकांत पांडेय, दिलीप चौधरी, देवेंद्र ओझा, सत्या पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed