फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Registration of eunuchs on portal

Basti News: राज्यपाल की मौजूदगी में बस्ती से शुरू हुआ किन्नरों का पोर्टल पर पंजीकरण

Tue, 05 Sep 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 05 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Registration of eunuchs on portal
राज्यपाल ने हुनरमंद किन्नर कार्यक्रम के दो प्रशिक्षु किन्नर काजल और रेखा किन्नर को पुरस्कृत
बस्ती। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में लगे विभिन्न विभागों और संस्थाओं की ओर से लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इंदिरा चैरिटेबल सोसाइटी की ओर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की किन्नरों के लिए योजना ‘स्माइल’ और प्रधानमंत्री दक्ष-योजना से प्रेरणा लेते हुए किन्नरों के कौशल विकास और आजीविका के लिए ‘हुनरमंद किन्नर’ का कार्यक्रम के स्टाल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने हुनरमंद किन्नर कार्यक्रम के दो प्रशिक्षु किन्नर काजल और रेखा किन्नर को पुरस्कृत किया। सोसाइटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने राज्यपाल को योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कलक्ट्रेट सभागार में एनजीओ की ओर से ट्रांसजेंडर पर एक लघु फिल्म का प्रसारण किया गया। केंद्रीय योजना स्माइल के अंतर्गत भारत सरकार के ट्रांसजेंडर पोर्टल पर जिले का पहला पंजीकरण ट्रांसजेंडर काजल किन्नर को प्रतीकात्मक पंजीकरण कार्ड राज्यपाल की ओर से दिया गया। इस पंजीकरण कार्ड से किन्नर को भारत सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होने बताया कि हुनरमंद किन्नर कार्यक्रम के अंतर्गत किन्नरों के लक्षित समूह को सिलाई प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण, और 5 से 15 वर्ष के किन्नर बच्चों को खेलकूद और पढ़ाई के लिए प्रेरित करने भारत सरकार के ट्रांसजेंडर पोर्टल पर उनके पंजीकरण जैसे कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है। ट्रांसजेंडर को कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ताकि वह स्वरोजगार में लगकर गरिमा पूर्ण जीवन जी सके और एक प्रगतिशील और विकासशील समाज के रूप में इनकी हर जरूरत को पूरा कर जीवन को बेहतर बनाया जाय इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed