फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Record supply of 30 lakh quintals and annual budget of Rs 2.2 crore passed

Basti News: 30 लाख क्विंटल आपूर्ति का रिकॉर्ड और 2.2 करोड़ वार्षिक बजट पास

Sun, 12 Apr 2026 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Record supply of 30 lakh quintals and annual budget of Rs 2.2 crore passed
विक्रमजोत गन्ना समिति की बैठक में मौजूद लोग-संवाद
हरैया। सहकारी गन्ना विकास समिति विक्रमजोत की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक रविवार को शंकरपुर स्थित एक मैरिज हाल के परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष इंजीनियर सिद्धांत सिंह ने की। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रगतिशील गन्ना किसान, डेलीगेट्स और सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इंजीनियर सिद्धांत सिंह ने विपरीत परिस्थितियों और प्रदेश में गन्ने के ‘शॉर्ट ईयर’ के बावजूद समिति की उल्लेखनीय उपलब्धियों को रेखांकित किया। कहाकि विक्रमजोत समिति ने पिछले दो वर्षों के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस वर्ष 30 लाख क्विंटल से अधिक गन्ने की आपूर्ति सुनिश्चित की है, जो किसानों की मेहनत और समिति की बेहतर कार्यप्रणाली का प्रमाण है। बैठक में किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। वर्ष 2026-27 के लिए दो करोड़ दो लाख रुपये का वार्षिक बजट स्वीकृत किया गया, वहीं वर्ष 2024-25 की बैलेंस शीट को भी सदन ने मंजूरी प्रदान की।
विज्ञापन

किसानों की सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से समिति परिसर में आधुनिक किसान भवन और बाउंड्री वॉल के निर्माण को हरी झंडी दी गई। बताया कि कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने की मांग गन्ना मंत्री से की जाएगी। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए एक लाख रुपये तक के पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि फार्म मशीनरी बैंक के लिए नए उपकरणों की खरीद भी प्रस्तावित है। स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी समिति ने बड़ा कदम उठाया है। सभी गन्ना किसानों का नि:शुल्क बीमा कराया जाएगा और जल्द ही एक विशाल निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। खाद की समस्या को दूर करने के लिए समिति स्वयं नया गोदाम खोलकर खाद वितरण सुनिश्चित करेगी।
समिति के वरिष्ठ सदस्य बलराम सिंह ने गन्ना उतराई के नाम पर गन्ना क्रय केंद्रों पर अवैध वसूली व समिति के अधीन नवाबगंज समिति के अधीन तैंतीस गांवों में नियमानुसार चुनाव कराए जाने का प्रस्ताव सदन में रखा। जिस पर अध्यक्ष ने अनुमोदन का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन समिति के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. अरविंद सिंह ने किया।

बैठक में जिला गन्ना अधिकारी अंगद प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष मंजू सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व प्रमुख योगेन्द्र, दिनेश पांडेय, डाॅ. बीके सिंह, भाजपा नेता अनिल पांडेय, अखंड सिंह, विक्रमजोत गन्ना समिति के सचिव अंगद वर्मा, प्रबंध समिति के सदस्य सत्यप्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed