फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Recommendation for termination of service of three JEs, case registered

तीन जेई की सेवा समाप्ति की संस्तुति, केस दर्ज

Thu, 07 Oct 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Recommendation for termination of service of three JEs, case registered
तीन जेई की सेवा समाप्ति की संस्तुति, केस दर्ज
विज्ञापन

पीएम आवास योजना (शहरी) का मामला
जांच में दोषी पाए जाने पर की गई कार्रवाई
बस्ती। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत नगर पंचायत बभनान में जूनियर इंजीनियर रंदीप यादव, उदय शुक्ला एवं जैनेंद्र चौधरी को जांच में दोषी पाए जाने पर इनकी सेवा समाप्ति के लिए संस्था को संस्तुति भेजी गई है। साथ ही तीनों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया कि बभनान में इस योजना में शिकायत प्राप्त हुई थी। इसकी जांच डूडा के प्रबंधक व संस्था के जिला समन्वयक से कराई गई थी। जांच में ये तीनों जेई दोषी पाए गए। बताया कि भविष्य में जांच में यदि अन्य कर्मी भी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि क्रिएटिव कंसोर्टियम संस्था ने अपने अधीनस्थ कर्मियों की कार्यप्रणाली पर नियंत्रण नहीं लगाया तो संस्था को ब्लैक लिस्ट करने के लिए कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने लोगों से अपील की कि किसी प्रकार के बहकावे में न आएं। यदि किसी कर्मी की ओर से आवास दिलाने के नाम पर धन मांगा जाता है तो तत्काल उसकी सूचना परियोजना अधिकारी डूडा एवं परियोजना निदेशक/एडीएम को लिखित या मौखिक रूप से उपलब्ध कराएं। परियोजना अधिकारी का चार्ज अब डिप्टी कलेक्टर आशाराम वर्मा को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed