फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rampage over welcome gate brake

स्वागत द्वार से वाहन टकराया, लोगों ने की तोड़फोड़

Fri, 25 Dec 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। ईद-मिलादुल नवी पर्व का जुलूस दक्षिण दरवाजा पर पहुंचे, इससे पहले
विज्ञापन
एक वाहन अनियंत्रित होकर स्वागत द्वार से टकरा गया। इससे खफा अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने चालक की पिटाई की और वाहन में तोड़फोड़ कर दी। कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मी से भी बदसलूकी की गई। बाद में पुलिस ने वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जुलूसे मोहम्मदी के लिए शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। दक्षिण दरवाजा के पास बने स्वागत गेट से भी जुलूस को निकला था। बृहस्पतिवार की सुबह जुलूस निकलता इससे पहले एक वाहन अनियंत्रित होकर दक्षिण दरवाजा के पास बने स्वागत गेट से टकरा गया। इससे अल्पसंख्यक समुदाय में रोष फैल गया।

गुस्साए लोगों ने वाहन को घेर कर उसमें तोड़फोड़ शुरू कर दी और चालक को जमकर धुना। कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मी को भी नहीं बख्शा। उसके साथ भी बदसलूकी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर जैसे-तैसे मामले को शांत कराया और वाहन व उसके चालक को पुरानी बस्ती थाने ले आई।

यहां पर शेर अली पुत्र दिवंगत हाजी मोहम्मद सफी, निवासी दक्षिण दरवाजा ने तहरीर दी कि वाहन चालक ने मोबाइल पर बात करते स्वागत गेट को तोड़ दिया। लापरवाही से वाहन चलाने से रियाज, नौशाद और आदिब को चोटें आईं। पुलिस ने वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुरानी बस्ती थाने के एसआई सत्येंद्र दुबे ने बताया कि वाहन किसका है, कौन चला रहा था? इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed