फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rajya Sabha MP counted the achievements of the government

Basti News: राज्यसभा सांसद ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Wed, 07 Jun 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 07 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha MP counted the achievements of the government
अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में कार्यक्रम को संबोधित करते हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राज्यसभा सा
बस्ती। मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत शहर में भ्रमण किया गया। कार्यक्रम प्रभारी के रूप नियुक्त पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना एवं सांसद हरीश द्विवेदी की अगुवाई में भाजपाई आम नागरिकों के बीच पहुंचे। इस दौरान केंद्र सरकार के नौ साल की उपलब्धियां गिनाई गईं।
विज्ञापन

अभय प्रताप सिंह गुड्डू, कंपनी बाग पर विनोद सचदेवा, दमनप्रीत सिंह, प्रीतम सिंह, जेपी अरोरा, परमजीत सिंह, कुलदीप सिंह सचदेवा, धर्मशाला रोड पर वीरेंद्र नाथ पांडेय, पुरानी बस्ती सत्यपाल सिंह उर्फ टीटू, गिरधारी साहू, अखिलेश सिंह, मोनी जायसवाल आदि लोगों से संपर्क किया गया। लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए 2024 में फिर से भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया गया। बाद में यह भ्रमण दल अटल प्रेक्षागृह में आयोजित कुदरहा ब्लाक के लाभार्थी सम्मेलन में पहुंचा। बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद खन्ना ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा है। मोदी सरकार की योजनाएं प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाई गई है। कोई व्यक्ति यह नहीं कह सकता कि उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला है। वैक्सीनेशन, घर-घर विद्युत कनेक्शन, रसोई गैस, किसान सम्मान निधि, हर घर नल, प्रधानमंत्री आवास की सुविधा से बिना भेदभाव के आमजन को लाभान्वित किया गया है। सांसद द्विवेदी, पार्टी जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, जिला प्रभारी अशोक सिंह, प्रभारी दुर्गा राय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर रामचरण चौधरी, अनिल दुबे, प्रमोद पांडेय, अखंड प्रताप सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, आलम चौधरी, विमल पांडेय, जान पांडेय, ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार, प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह भोलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed